Rakhi Sawant At Mecca: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल में एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां राखी सावंत मक्का में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने बुर्का पहना है और वो फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। साथ ही राखी कहती नजर आ रही है कि उनकी जिदंगी बर्बाद कर दी। राखी सावंत मक्का में रोती हुई इंसाफ मांगती नजर आ रही हैं। साथ ही उनका ये भी कहना है कि आदिल खान जो भी आरोप उन पर लगा रहे हैं वो सभी झूठे हैं।
साथ ही राखी सवांत रोते हुए कहती हैं कि ‘मैं क्या करूं? तुमने स्टार बनने के लिए मुझसे झूठ बोलकर शादी की। मेरे साथ न्याय करो…अल्लाह। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी इसने। एस औरत की लाइफ खराब कर दी। अल्लाह मैं अपनी फरियाद लेकर आई हूं आपके पास। मेरे साथा क्या हो गया है खुदा। मेरे से न्याय करो’।
यह भी पढ़ें: Pathaan के बाद शाहरुख खान की Jawan ने रिलीज से पहले रचा इतिहास! मुंबई में 51 साल बाद होने जा रहा कुछ ऐसा
Mecca इंसाफ मांगने पहुंची Rakhi Sawant
राखी रोते हुए आगे राखी कहती हैं कि ‘मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं सब। मैं कहां जाऊं? सब मिलकर मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं’। इसके बाद वीडियो के दौरान एक महिला राखी के पास आती है और उनसे कहती है कि ‘उन्हें देखकर उसको बेहद खुशी हुई’। राखी के इन वीडियो को सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किए हैं। राखी के इन वीडियो पर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर Rakhi Sawant को लताड़ रहे ट्रोलर्स
इन वीडियो में ट्रोलर्स कमेंट्स करते हुए राखी सावंत (Rakhi Sawant) की क्लास भी लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘पाक जगह जाकर तो कम से कम झूठ मत बोलो’। वहीं एक और यूजर लिखता है कि ‘ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काट इसकी’। वहीं एक और यूजर लिखता है ‘खुद झूठी है। कर्मा वापस फल देता है’। बता दें कि आदिल खान दुर्रानी ने जेल से बाहर आने के बाद मीडिया के सामने अपनी रखते हुए राखी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines