हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कपिल शर्मा फायरिंग केस, कॉमेडियन ने खुद रची थी साजिश? राखी सावंत ने किया शॉकिंग दावा

कपिल शर्मा के कैफे पर तीन बार फायरिंग का मामला सामने आया था, जिसके बाद कॉमेडियन ने इस दुबई में शिफ्ट कर दिया. ऐसे में अब इस फायरिंग को लेकर राखी सावंत ने शॉकिंग दावा किया है. उन्होंने इसे उनकी खुद की साजिश बताया है.

विज्ञापन
कॉमेडियन ने खुद रची थी साजिश? (File Photo)

कॉमेडियन कपिल शर्मा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन पिछले साल 2025 में वो अपने कैप्स कैफे को लेकर सुर्खियों में रहे. उन्होंने कनाडा में कैप्स कैफे नाम से रेस्टोरेंट ओपन किया था, जिस पर तीन बार गोलियां चलाने की घटना सामने आई थी. हालांकि, इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन एक्टर की प्रॉपर्टी को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद कपिल ने दुबई में अपना कैफे ओपन कर लिया. ऐसे में अब एक्ट्रेस राखी सावंत ने इस मामले को लेकर चौंकाने वाली बात कही है.

दरअसल, राखी सावंत ने हाल ही में फिल्मीज्ञान से बात की. इस दौरान उन्होंने काफी कुछ शेयर किया. इसी बातचीत में एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के कैप्स कैफे को लेकर शॉकिंग दावा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि ये पूरी फायरिंग की घटना की कॉमेडियन ने खुद साजिश की थी. उन्होंने इसका आरोप एक्टर पर ही लगाया और कहा कि ये उनका पब्लिसिटी स्टंट था. उन्होंने कपिल पर लॉरेंस बिश्नोई को बदनाम करने का भी आरोप लगाया और इसे ‘सस्ती पब्लिसिटी’ करार दिया.

यह भी पढ़ें: 24 साल की Sreeleela बनीं डॉक्टर, एक्टिंग संग पूरी की MBBS की पढ़ाई; डिग्री लेते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन

कपिल के रेस्त्रां पर हुए हमले को कहा ‘सस्ती पब्लिसिटी’

राखी ने इस बातचीत में कहा कि कपिल शर्मा अपना रेस्टोरेंट हिट कराने के लिए गोलियां चलवा रहे हैं. एक्ट्रेस ने सवाल करते हुए कहा कि क्या बिश्नोई भाई के बंदे इतने फ्री बैठे हैं कि इनको गोलियां मार रहे हैं? राखी ने कपिल को कनाडा में पब्लिसिटी करने के लिए कहा और सवाल किया कि वो बिश्नोई को क्यों बदनाम कर रहे हैं? क्या ये सस्ती पब्लिसिटी नहीं लगती?

पिछले साल तीन बार हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ को ब्रिटिश कोलंबिया शहर में खोला गया था. इसकी ओनर उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ थीं. इस पर कई राउंड फायरिंग का मामला सामने आया था. उनके रेस्त्रां पर करीब तीन महीने के अंदर 3 बार फायरिंग का मामला सामने आया था. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई थी लेकिन संपत्ति को काफी नुकसान हुआ था. वहीं, एक तरफ कथित तौर पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्ड ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर ली थी. उस पोस्ट में लिखा गया था कि कॉमेडियन को कॉल किया गया था लेकिन उन्हें रिंग नहीं सुनाई दी तो कार्रवाई करनी पड़ी थी. इसमें धमकी भी दी गई थी कि अगर अब रिंग सुनाई नहीं दी तो अगली कार्रवाई मुंबई में की जाएगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं Aishwarya Mohanraj? जिन्होंने इंजेक्शन से घटाया वजन; सोहा अली खान ने भी की तारीफ

दुबई में खोला ‘कैप्स कैफे’

ब्रिटिश में तीन बार फायरिंग का मामला सामने आया तो कपिल शर्मा ने दुबई में अपना कैप्स कैफे खोल लिया. फायरिंग वाली घटना को लेकर एक्टर ने कनाडा पुलिस को लेकर कहा था और कहा था कि शायद वहां की पुलिस के पास इतनी ताकत नहीं कि वो ऐसी घटनाओं पर कंट्रोल कर सकें. कपिल ने कहा था कि हालांकि, इस घटना की चर्चा कनाडा की संसद में की गई थी. इसके कुछ समय के बाद ही खबर सामने आई कि एक्टर ने दुबई में अपना कैप्स कैफे खोल लिया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola