Rakhi Sawant: फिल्मी दुनिया के सितारे हों या फिर राजनीति के महारथी, खेल की दुनिया के धुरंधर हो या फिर कोई बड़ी हस्ती… हर किसी की अपनी फैन फॉलोइंग होती है। सोशल मीडिया पर राखी सावंत की भी बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें इंस्टाग्राम पर 15.1M लोग फॉलो करते हैं। अपने पसंदीदा सितारे के लिए फैंस में एक अलग ही क्रेज होता है। ऐसा ही पागलपन अब राखी सावंत के फैन ने कर दिखाया है।
सोशल मीडिया पर सामने आया पोस्ट
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स नजर आ रहा है, जो एक टैटू की शॉप पर जा रहा है। वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि एक फोन भी नजर आता है, जिसमें राखी का वॉलपेपर लगा होता है। इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है कि ये भाई राखी सावंत के नाम का टैटू करवाना चाहता है।
राखी सावंत को डेट करना चाहता है शख्स
वीडियो में आवाज आ रही है कि ये राखी सावंत का बहुत बड़ा फैन है और उसके लिए कुछ भी कर सकता है। भाई को बस एक बार राखी सावंत से मिलना है और इसके लिए वो राखी के नाम का टैटू भी अपने माथे पर बनवा रहा है। भाई का कहना है कि अगर एक बार राखी मुझसे मिलेगी ना तो जरूर मुझसे शादी कर लेगी और इसलिए वो राखी से मिलने के लिए तरस रहा है।
राखी से मिलने की है इच्छा
इसके आगे मैं यही कहना चाहता हूं कि राखी सावंत ये वीडियो देखने के बाद एक बार इसको मिलने का मौका जरूर दें। ये सब देखकर मुझे थोड़ा बुरा लग रहा था और हंसी भी आ रही थी। भाई का कहना है कि अगर एक बार डेट करने का मौका मिल जाए ना, तो मैं पूरी जी-जान डाल दूंगा उसको पटाने में।
Rakhi Sawant
राखी ने भी किया रिएक्ट
वीडियो में देखा जा सकता है कि टैटू बनवाने आया शख्स अपने माथे पर राखी सावंत का नाम लिखवा लेता है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राखी सावंत ने इसके कैप्शन में हैरान होने वाली इमोजी, हंसने वाली और दिल की इमोजी बनाई है। इतना ही नहीं बल्कि राखी ने इसके साथ ओके भी लिखा है और एक कॉफी का कप भी शेयर किया है।
यूजर्स ने कही ऐसी-ऐसी बातें?
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो यूजर्स ने भी इस पर रिएक्ट करना शुरू किया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि मैम ये आपका असली फैन है। दूसरे यूजर ने लिखा कि राखी इसको हां बोल दो। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छे। एक और यूजर ने लिखा कि देख रहा है विनोद… कैसे-कैसे लोग हैं दुनिया में। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स अब इस वीडियो को देखकर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic के लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता, बोलीं- भगवान, जब मैं मुसीबत…
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines