Adil Durrani-Rakhi Sawant: एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। बीते कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने अपने पति पर कई आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। राखी की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया था।
अब आदिल जेल से बाहर आ गए है और बाहर आते ही आदिल ने राखी को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही आदिल ने बताया कि राखी कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती क्योंकि कुछ परेशानियों के कारण राखी ने अपना यूट्रस रिमूव करवा दिया था। वहीं, अब इस पर राखी सावंत का रिएक्शन भी आ गया है।
यह भी पढ़ें- Adil Khan ने जेल से बाहर आते ही खोली राखी सावंत की पोल, कहा- ‘वो बहुत खतरनाक है’
Rakhi Sawant ने शेयर किया वीडियो
आदिल के दिए इस बयान पर अब एक्ट्रेस राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शेयर किए गए वीडियो में राखी की डॉक्टर ने बताया है कि वो मां बन सकती है।
राखी की डॉक्टर ने दिया जवाब
दरअसल, वीडियो में राखी कहती है कि ”हाय गाइज, आज मैं मेरी मदर मेरी डॉक्टर, भगवान हर जगह नहीं आ सकते और इसलिए उन्होंने डॉक्टर को बनाया है ताकि हम जैसे पीड़ित अच्छी जिंदगी जी सकें। थोड़ा टाइम पहले मेरा यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था, आदिल के साथ शादी होके मुझे बच्चा करना था, आज मैं मेरी डॉक्टर के पास आई हूं, जिन्होंने मेरा ऑपरेशन किया। इसके बाद राखी अपनी डॉक्टर से बात करती है।
आप मां बन सकती है- राखी की डॉक्टर वीना
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी की डॉक्टर वीना कहती है कि राखी मां बन सकती है। राखी का यूट्रस सही है और वो सही है और वो मां बन सकती है। इसके बाद वीडियो में राखी कहती है कि आदिल कहता है कि यूट्रस डॉक्टर ने निकाल दिया है। फिर राखी की डॉक्टर कहती है कि नहीं यूट्रस निकाला नहीं हैं। फिर राखी कहती है कि आदिल पूरी दुनिया को कह रहा है कि मैं मां नहीं बन सकती तो इस पर डॉक्टर कहती है कि नहीं आप मां बन सकती है। फिर राखी कहती है कि आदिल पूरी दुनिया में मुझे बदनाम कर रहा है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines