हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कट गए Rakhi Sawant के दोनों हाथ! जंगल के बीच, पहाड़ से सामने आया वीडियो

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी के दोनों हाथ कटे नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर यूजर्स भी राखी के इस पोस्ट पर कमेंट्स किए बिना नहीं रह पाए। जी हां, आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Rakhi Sawant, image credit- Google

Rakhi Sawant: ड्रॉमा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी अपने ड्रॉमे से राखी लोगों का ध्यान खींचती हैं। सोशल मीडिया पर राखी खूब एक्टिव रहती है और कुछ भी पोस्ट कर देती है। अब इंटरनेट पर राखी का एक और वीडियो सामने आया है। जी हां, इस वीडियो में राखी के हाथ कटे हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देख यूजर्स भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

राखी ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राखी जंगल के बीच एक पहाड़ पर नजर आ रही हैं। वीडियो में इस पहाड़ के चारों तरफ जंगल ही जंगल दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी ने रेड कलर का आउटफिट पहना है और वो अपने दोनों हाथ फैलाए इस खास पल को महसूस कर रही हैं, लेकिन इस वीडियो में एक तरफ जहां राखी का हाथ कलाई से कटा दिख रहा है, तो दूसरा हाथ की उंगलियां कटी हुई दिख रही हैं।

यूजर्स ने लिए मजे

अब भई राखी के साथ ऐसा कुछ हो जाए, तो भला यूजर्स कहां चुप रहने वाले हैं। जी हां, राखी के इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा कि एडिटर के पैसे टाक लेना, उसने आपका लेफ्ट साइड का हाथ काट दिया है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि लगता है पैसे कम दिए थे, इसलिए हाथ काट दिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि दोनों हाथ नहीं है। एक और यूजर ने लिखा कि एडिटर को लगता है 150 रुपये ही दिए थे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कूद जाओ वहां से। एक और ने कहा कि एडिटर ने आपके हाथों के साथ क्या किया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर राखी के इस वीडियो पोस्ट पर कर रहे हैं।

Rakhi Sawant

यह भी पढ़ें- क्यों इतने फेमस हैं Allu Arjun? खुद को Massy Hero बताते हैं Pushpa 2 के एक्टर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें