Bigg Boss OTT 3, Rakhi Sawant: अक्सर अपनी हरकतों से चर्चा में आने वाली राखी सावंत भला कहां चुप रहने वाली हैं। फिर चाहे वो सलमान खान के घर पर फायरिंग का केस हो या फिर अनंत अंबानी की शादी। राखी हर एक चीज पर कुछ ना कुछ टिप्पणी कर ही देती है। इन दिनों गॉसिप टाउन में बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। मशहूर कंट्रोवर्शियल शो को लेकर खबरों का बाजार भी गर्म है। अब ऐसे में भला राखी इस पर कुछ ना कहे, ऐसा तो नहीं हो सकता। इतना ही नहीं बल्कि अब कयासों के बाजार में चर्चा हो रही है कि क्या राखी सावंत ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में आने वाली हैं?
राखी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, हाल ही में राखी सांवत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी खुद कह रही है कि जली का आग और बुझी को राख कहते हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में राखी सावंत पहुंच जाए, तो अरमान मलिक और उसकी छिपकली दूसरी बीवी की वाट लगा दे, उसे यो यो राखी सावंत कहते हैं। यू नेवर नो… शायद में पहुंच जाऊं। पायल के साथ बुरा किया इन लोगों ने और आप ये भी नहीं जानते… अरमान मलिक संभलकर रहें।
क्या बिग बॉस ओटीटी 3 में होगी राखी की एंट्री?
वीडियो में राखी आगे कहती हैं कि कहीं मैं तीसरी बीवी बनके बाहर ना निकलूं, तो क्या आप तैयार हैं अरमान मलिक। इसके आगे राखी कहती हैं कि आ रही हूं मैं… बहुत जल्द… तुम्हारे अरमानों पर छोंक लगाने। जैसे ही सोशल मीडिया पर राखी सावंत का ये वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया। यूजर्स भी इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि सही मैं राखी को बिग बॉस में आना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप सच में बहुत खतरनाक है… जैसी दुनिया वैसा भेष। तीसरे यूजर ने लिखा कि यो यो राखी सावंत। एक अन्य ने लिखा कि बुलाओ यार राखी को मजा आएगा।
अगर शो में आई राखी, तो होगी जबरदस्त कंट्रोवर्सी
इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स भी राखी के शो में आने की डिमांड कर रहे हैं। गौरतलब है कि पायल मलिक अब शो से बाहर हो चुकी हैं और बिग बॉस के घर में अरमान मलिक अपनी दूसरी बीवी कृतिका के साथ मौजूद हैं। ऐसे में अगर राखी की शो में एंट्री होती है, तो ये बवाल कहां जाकर रुकेगा, ये तो वक्त ही बताएगा। हालांकि राखी के इस वीडियो से ऐसा लग रहा है कि वो शो में एंट्री कर सकती हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या राखी शो में आएगी या नहीं?
यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan की पहली कीमोथेरेपी, एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से शेयर किया ऐसा वीडियो
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
50 mins agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
4 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
18 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines