Rakhi Sawant, Hania Aamir: ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर तो इसको लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। ना सिर्फ राखी बल्कि अभिनेत्री हानिया आमिर भी लाइमलाइट में हैं। सोशल मीडिया पर हानिया ने कुछ ऐसा शेयर किया, जिससे उनको और राखी को लेकर फिर बातें हो रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि राखी का ब्राइडल लुक भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
हानिया आमिर ने क्या कहा?
दरअसल, हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि हानिया अपने हाथ में एक वेलकम बोर्ड लेकर खड़ी हुई हैं और इस बोर्ड पर लिखा है कि राखी जी, मैं इधर हूं… अब हानिया आमिर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
ब्राइडल लुक में नजर आई राखी
इतना ही नहीं बल्कि राखी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किए हुए हैं, जिनमें वो ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। राखी ने जो वीडियो शेयर किए हैं, उनमें उन्होंने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना है और वो दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। राखी के इस वीडियो पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं।
पाकिस्तान के लाहौर में रहने के लिए
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही राखी और हानिया चर्चा में थे। उस वक्त राखी ने कहा था कि हानिया में पाकिस्तान आ रही हूं। उस वक्त राखी ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें कहा था कि ये देखो मैं इतने सारे बैग्स लेकर इंडिया से आई हूं। वीडियो में राखी एक-दो नहीं बल्कि बहुत सारे बैग्स दिखा भी रही हैं। इसके आगे राखी ने वीडियो में कहा कि मैं पाकिस्तान के लाहौर में रहने के लिए आई हूं। राखी ने कहा कि मैं इस वक्त लाहौर एयरपोर्ट पर खड़ी हूं।
राखी ने किया था चैलेंज
इतना ही नहीं बल्कि कुछ ही दिन पहले राखी ने हानिया आमिर के साथ-साथ पाकिस्तानी स्टार नरगिस और दीदार को डांस-ऑफ के लिए चैलेंज किया था। राखी के इस चैलेंज के बाद हानिया ने भी इस पर मजेदार रिएक्शन दिया था और तबसे ही दोनों सुर्खियों में बनी हुई हैं।
डोडी खान ने शादी के लिए किया प्रपोज
इसके अलावा पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि, डोडी ने एक और वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने राखी से शादी करने के लिए इनकार कर दिया था। तबसे ही डोडी और राखी चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam का दूसरा पार्ट इतने साल से क्यों नहीं बना? Harshvardhan Rane ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines