Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती है। कभी कभी तो लोगों को लगता है कि राखी ने चर्चा में रहने की कसम ही खा ली है। अपने बयानों की वजह से राखी को कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार राखी ने कैमरे के सामने ऐसा कुछ कह दिया, जिससे कैमरामैन भी शर्म से पानी-पानी हो जाए।
मेरा कोई हेटर नहीं- राखी
दरअसल, हाल ही में राखी सावंत का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में राखी ने हद ही कर दी। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ड्रामा क्वीन चेयर पर बैठी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस कहती हैं कि मुझे नहीं लगता कि मेरे कोई हेटर्स हैं। वीडियो में राखी आगे कहती हैं कि मैं लोगों को गरम करती हूं, ठंडा करना मेरा काम नहीं है।
मर्लिन खोपड़ा और उर्फी ही सारा क्रेडिट ले जाएंगी?
वीडियो में राखी आगे कहती हैं कि क्या ‘मर्लिन खोपड़ा’ और ‘उर्फी’ ही सारा क्रेडिट ले जाएंगी? ये मेरी चेलियां है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि ये क्या बोल दिया? दूसरे ने कमेंट किया कि ये सब क्या है? एक और ने लिखा कि बोलने से पहले सोचती नहीं हो। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
राखी और आदिल दोनों ही लाइमलाइट में रहते हैं
बता दें कि राखी सावंत ना सिर्फ अपनी हरकतों बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी और आदिल दोनों ही चर्चा में आने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कई बार तो फैंस भी दोनों के मजे लेते नजर आते हैं, लेकिन फिर भी दोनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan से पंगा लेना Anmol Bishnoi को पड़ा भारी! Lawrence Bishnoi तक जाएगी ‘मकोका’ की आंच
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines