Rakhi Sawant, Heeramandi: ड्रॉमा क्वीन राखी सावंत चर्चा में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। जी हां, राखी सावंत किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, दूसरी तरफ संजय लीला भंसाली की अपकमिंग सीरीज ‘हीरामंडी’ भी चर्चा में है। 1 मई को ये सीरीज रिलीज होगी और फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट बनी हुई है, लेकिन सीरीज की रिलीज से पहले राखी ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है? जी हां, राखी ने इस सीरीज की ‘कास्ट’ को ही गलत बता दिया है।
रितेश के साथ नजर आई राखी सावंत
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी अपने एक्स पहले पति रितेश के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी और रितेश पहले आदिल के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। फिर राखी अचानक से कहती हैं कि मैं अभी इंडिया में आकर बहुत ऐश कर रही हूं। मेरा दिल कर रहा है कि मैं अभी जाकर ‘हीरामंडी’ देखूं, लेकिन आपको नहीं लगता कि ‘हीरामंडी’ की कास्टिंग गलत हो गई है।
असली मंडी… समझ जाओ- राखी
राखी ने आगे कहा कि अरे हेलो… हीरामंडी में मैं होनी चाहिए थी और उर्फी होनी चाहिए थी और मर्लिन खोपड़ा होनी चाहिए थी, असली मंडी… समझ जाओ। आप समझ रहे हो हीरामंडी…। राखी के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि राखी पागल हो गई है। दूसरे ने लिखा कि ये क्या बोल दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये कुछ भी बोल देती है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर राखी के वीडियो पर कर रहे हैं।
आदिल ने राखी को लेकर शेयर किया था वीडियो
बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में आदिल ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि अब वो इस केस और राखी को लेकर कोई बात नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने राखी से भी कहा कि वो भी उनके बारे में कोई बात ना करें।
यह भी पढ़ें- Gurucharan Singh Missing Case: पुलिस ने अब तक किए कई चौंकाने वाले खुलासे, आखिर कहां गए Taarak Mehta के ‘सोढ़ी’?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines