Rakhi Sawant Performing Umrah Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) हाल में मक्का से उमराह करके वापस घर लौट चुकी हैं। हाल में एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस सफेद रंग के लिबास में हिजाब पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है जैसे ही एक्ट्रेस उमराह कर मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची है। उनका फूलों से स्वागत किया जाता है। साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस अपने हज के बारे बताती नजर आ रही है। एक्ट्रेस के काफी फैंस उनको फूलों की माला पहनाते नजर आ रहे हैं।
साथ ही पीछे से आवाज भी आती है कि ‘फातिमा जी फूलों की माला पहनिए’। इतना ही नहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। ट्रोलर्स एक्ट्रेस (Rakhi Sawant Performing Umrah Viral Video) की काफी आलोचना कर रहे हैं। पिछले दिनों भी एक्ट्रेस का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जिसमें वो मक्का में नजर आई थी।
यह भी पढ़ें: KBC 15: अमिताभ बच्चन को मिला शो का पहला करोड़पति, 21 साल के इस शख्स ने रचा इतिहास; जानें क्या था 7 करोड़ का सवाल?
Mecca में रोती नजर आई थी Rakhi Sawant
राखी सावंत (Rakhi Sawant Performing Umrah Viral Video) कुछ दिनों पहले हज करने मक्का के मस्जिद-अल-हरम पहुंची थीं। जहां से उनका एख वीडियो खूब वायरल हो रहा था, जिसमें एक्ट्रेस फूट-फूट कर रोती नजर आ रही थी और अपने एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर आरोप लगाते हुए कहा रही थी कि ‘इसने मेरी जिंदगी खराब कर दी… या अल्लाह’। इस वीडियो के सामने आने के बाद भी एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया था।
उमराह कर लौटीं Rakhi Sawant खूब हो रहीं ट्रोल
राखी सावंत (Rakhi Sawant Performing Umrah) उर्फ फातिमा का एयरपोर्ट से वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रोलर्स उनको खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि ‘बस अब ये ही देखना बाकी था’। एक और यूजर लिखता है कि ‘बॉलीवुड की खूंखार बुआ’।
खी तुम्हें शर्म आनी चाहिए’। बता दें कि राखी सावंत इन दिनों अपने एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines