Rakhi Sawant Sana Khan Podcast: राखी सावंत अपनी मौजीले अंदाज से हर किसी को हंसाती रहती हैं. उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है, साथ ही वे खुद भी अपनी जिंदगी से जुड़े इवेंट्स के बारे में खुलकर बात करती हैं. कुछ समय पहले राखी ने इस्लाम कुबूल किया था. हाल ही में सना खान के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने अपने धर्म परिवर्तन के बारे में खास बातें बताईं. इस दौरान वे इमोशनल भी नजर आईं. आइए जानते है.
यह भी पढ़ें: ‘लव जिहाद का शिकार हुईं मोनालिसा…’, महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी पर डायरेक्टर का बड़ा दावा
मुश्किल वक्त में लिया फैसला
राखी सावंत ने बताया कि ‘उनका जीवन बहुत मुश्किल रहा है. मां-पिता का देहांत हो गया, शादी टूटी, धोखा मिला और अकेलापन बहुत सताया था. ऐसे समय में उन्हें इस्लाम में सुकून मिला.’ उन्होंने कहा, “मैं रोती थी, सिर पटकती थी.” फिर अल्लाह से दुआ मांगने लगीं. निकाह के समय उन्होंने इस्लाम कबूल किया था. उस वक्त मेरा नाम फातिमा रखा गया था.
मां को लगा था झटका
राखी ने खुलासा किया कि उनकी मां को यह बात सुनकर बहुत सदमा लगा. मां हैरान रह गईं कि बेटी ने धर्म बदल लिया है. लेकिन राखी ने कहा कि यह फैसला उनके दिल से आया था. उन्होंने छह बार उमरा किया, तहज्जुद की नमाज पढ़ती हैं और रात 3 बजे उठकर अल्लाह से बात करती हैं. उनका कहना है कि इस्लाम ने उन्हें शांति दी और दर्द से निकाला है.
यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 की कमाई का सिलसिला 13वें दिन भी जारी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने पकड़ी
मरते दम तक इसी पर रहूंगी
इंटरव्यू में राखी बहुत भावुक हो गईं थी. उन्होंने कहा, “मैं मरते दम तक मुस्लिम रहना चाहती हूं. अगर कुछ हो जाए तो मुसलमान मुझ पर दुआ करें.” वे अब दुबई में रहती हैं और हिजाब पहनती हैं. पुराने दर्द, कानूनी मामले और तलाक की वजह से वे भारत छोड़कर वहां शिफ्ट हुईं.
जीवन का सबके
राखी सावंत की जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती है. वे कहती हैं कि धर्म उनके और अल्लाह के बीच का रिश्ता है. कोई क्या सोचे, उससे फर्क नहीं पड़ता. यह इंटरव्यू देखकर कई लोगों का दिल पिघल गया. राखी ने अपने राज खोलकर दिखाया कि इंसान कितना भी मजबूत दिखे, अंदर से टूट सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘परिवार का दवाब, मिल रही धमकियां…’, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने पुलिस से क्यों मांगी
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
50 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
19 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines