Rakhi Sawant On Heeramandi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ जब से रिलीज हुई है, हर ओर बस उसी के चर्चे हैं। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस भी सीरीज की तारीफ करते नहीं थक रहे। यहां तक इसे अवॉर्ड विनिंग सीरीज बता रहे हैं। अब हीरामंडी की इतनी तारीफ हो और भला ड्रामा क्वीन राखी सावंत इसपर अपनी टिप्पणी न करें ये भला कैसे हो सकता है? ऐसे में राखी ने हीरामंडी को लेकर आखिरकार अपनी दिली इच्छा जाहिर कर ही दी।
ऑस्कर नहीं मिलने पर किया अनशन का ऐलान
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पब्लिक प्लेस पर मीडिया से बातचीत कर रही हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ का जिक्र किया। इस दौरान राखी ने कहा, ‘अगर भंसाली सर की हीरामंडी को ऑस्कर अवॉर्ड नहीं दिया गया तो मैं अनशन पर बैठ जाऊंगी।’ उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
राखी सावंत के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘सुबह सुबह इसकी नौटंकी शुरू हो गई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर ऑस्कर नहीं मिला तो राखी खुद को पागलखाने में सरेंडर कर देगी।’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अनशन करोगी या अनशन पर बैठोगी ये पहले डिसाइड कर लो।’ इस तरह से यूजर्स राखी के वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Panchayat 3 के नए पोस्टर में सचिव जी को गायब देख भड़के फैंस, सीरीज को दिया बकवास का टैग
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे फनी कमेंट्स
बता दें कि संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। आठ एपिसोड वाली इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेगल और संजीदा शेख मुख्य भूमिका में हैं। तवायफों की जिंदगी पर बनी इस सीरीज को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। बीते दिन हीरामंडी की पूरी स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर पहुंची थी, जहां सभी हसीनाओं ने खूब सारी बातचीत की और शूट से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर किए थे।
हीरामंडी की हसीनाओं ने शेयर किया एक्सपीरियंस
बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने बताया था कि हीरामंडी में गाने की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद भंसाली सर आखिरी समय पर पूरा सीन बदल देते थे। वहीं अदिती राव हैदरी ने बताया था कि उन्हें शूट के पहले ही दिन मुजरा करना पड़ा था। वहीं ऋचा चड्ढा ने बताया था कि डांस करने के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल उन्हें ही हुई थी। एक गाने के लिए उन्हें 99 बार टेक देने पड़े थे।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
53 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines