Rakhi Sawant On Adil Durrani: इन दिनों ड्रामा क्वीन राखी सावंत खूब सुर्खियों में बनी हुई है। राखी सावंत और आदिल दोनों ही अपनों बयानों का लेकर खूब चर्चाओं में हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे को लेकर बयान देते रहते है।
हाल ही में राखी सावंत मक्का मदीना गईं थी और कुछ दिन पहले ही वापस लौटी है। वहीं, अब राखी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही राखी ने ये भी बताया है कि राखी के इस लुक की वजह क्या है?
नए लुक में नजर आई राखी सावंत
दरअसल, हाल ही में राखी सावंत को एक नए लुक में स्पॉट किया गया है। इस लुक में राखी एकदम अलग नजर आ रही है। बता दें कि राखी को पार्लर के बाहर स्पॉट किया गया और इस नए लुक में उनके बाल बेहद छोटे नजर आ रहे हैं। साथ ही जब राखी से पूछा गया कि उन्हें अपने बाल क्यों कटवाने पड़े तो इस पर उन्होंने कहा कि- मैं अपने बाल नहीं कटवाना चाहती थीं लेकिन मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि टेंशन की वजह से मेरे बाल झड़ने लगे थे।
इमोशनली टूट गई हूं- राखी
इसके आगे राखी ने कहा कि वह इमोशनली टूट गई हैं और डिप्रेशन में होने और आदिल की वजह से अपने दोस्तों और सारे पैसे खोने के बारे में भी एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि मैं उमराह करके आई और मेरी बहन मेरी दोस्त मेरे पास वापस आ गई और हमारी 8 साल की दोस्ती थी।
लाइमलाइट में बनी रहती हैं राखी सावंत
बता दें कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इतना सब ही नहीं बल्कि इसके आगे राखी ने कहा कि मेरे पास वेब सीरीज और प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं और मेरे नए नुकसान की वजह से सब कुछ प्रभावित होगा।
मैं उसकी वजह से कष्ट सह रही हूं- राखी सावंत
आदिल ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है और उसने मेरे सभी दोस्त, पैसे और सब कुछ ले लिया। मैं महंगी कारों में घूमती था लेकिन अब मुझे ऑटो में सफर करना पड़ता है। इसके आगे राखी ने कहा कि वो खुद एक शानदार लाइफ बिता रहा है और महंगी कारों में घूमता है, लेकिन यहां मैं उसकी वजह से कष्ट सह रही हूं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines