---विज्ञापन---

Rakhi Sawant mother died: राखी सावंत पर टूटा दुखों का पहाड़, इस बीमारी के बाद मां का निधन

Rakhi Sawant mother died: अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत का शनिवार को देहांत हो गया। जया सावंत को कैंसर और ब्रेन ट्यूमर था। वह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं थी। अकसर राखी सावंत को अस्पताल में अपनी मां के पास आते-जाते […]

---विज्ञापन---

Rakhi Sawant mother died: अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत का शनिवार को देहांत हो गया। जया सावंत को कैंसर और ब्रेन ट्यूमर था। वह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं थी। अकसर राखी सावंत को अस्पताल में अपनी मां के पास आते-जाते देखा जाता था।

कई बार राखी अपने फैंस से मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ मांगे की बात कहती सुनी जाती थी। राखी की मां के निधन से उनके फैंस दुखी हैं। सोशल मीडिया पर राखी के फैंस उन्हें सांत्वाना दे रहे हैं। इससे पहले राखी सावंत मराठी बिग बॉस से बाहर हुई थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए-U19 T20 WorldCup: ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई, बताया गौरव का क्षण

सूत्रों की मानें तो राखी सावंत काफी दुखी हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस समय बेहद करीबी लोग उनके साथ हैं। हाल ही में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मां के इलाज के लिए राखी की आर्थिक मदद भी की थी।.

---विज्ञापन---

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 28, 2023 09:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola