Rakhi Sawant: राखी सावंत अक्सर अपने ड्रामे की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर राखी के नए-नए वीडियो सामने आते-रहते हैं, जो खूब वायरल भी होते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
हाल ही में भी राखी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty के पति Raj Kundra करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? खबर सुन गुस्से से तिलमिलाई Farah Khan
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही है और उन्होंने रेड कलर का कैप भी लगाया हुआ है। वहीं, वीडियो में बैकग्राउंड से आवाज आती है कि इजराइल का जो वॉर चल रहा है उस पर आप क्या बोलना चाहोगे। नुसरत भरुचा फंस गई थी, तो इस पर राखी कहती है कि नुसरत का इस वॉर में क्या काम।
इजराइल जीतेगा- राखी सावंत
तो बैकग्राउंड से आवाज आती है कि वो वहां फंस गई थी, तो राखी कहती है कि मुझे लगता है कि नुसरत अपने आप में एक तोप हैं। इसके आगे वो कहती है कि वो किसके थ्रु वहां गई थी। बैकग्राउंड से आवाज आती है कि इंडिया से गई थी शूट के लिए। फिर राखी कहती है कि शूट था इजराइल में ओ मॉय गॉड, बच के तो आ गई। ओ थैंक गॉड बच के आ गई। इसके आगे राखी कहती है कि नहीं कोई बात नहीं इजराइल जीतेगा।
यूजर्स जमकर कर रहे कमेंट्स
वहीं, राखी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह लेडी कमाल है यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि यार ये क्या है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर राखी के इस वीडियो पर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines