Rakhi Sawant Jcb Video: बॉलीवुड में ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत यूं तो आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन जिस दिन से राखी सावंत ने आदिल अली दुर्रानी के साथ अपनी शादी का एलान किया था उस दिन से उनकी निजी जिंदगी खबरों में छाई रहती है। राखी और आदिल का रिश्ता शादी के एलान के बाद से पटरी से उतर गया था। अभिनेत्री ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब जब से वह जेल से बाहर आए हैं, तभी से दोनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इन सबके बीच अब राखी सावंत ने अपने ससुराल वालों पर हमला करने का एक नया तरीका निकाला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा…
यह भी पढ़ें: याद रखना 27 सितंबर की तारीख, Tiger 3 का इंतजार कर रहे फैंस को मिलने वाला जबर्दस्त सरप्राइज
राखी सावंत का नया कारनामा
राखी सावंत और आदिल अली दुर्रानी के रिश्ते में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। जहां पहले मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न समेत चोरी का आरोप लगाते हुए राखी सावंत ने आदिल को जेल की हवा खाने पर मजबूर किया। वहीं अब आदिल के जेल से बाहर आने के बाद से ही राखी सावंत ने एक बार फिर अपने आरोपों का पिटारा खोल दिया है। राखी और आदिल के बीच चल रहे आरोपों के इस खेल में शर्लिन चोपड़ा से लेकर तनुश्री दत्ता की भी एंट्री हो चुकी है। हालांकि, अब राखी सावंत कुछ नया करती नजर आ रही हैं।
जेसीबी पर चढ़कर ससुराल पहुंचीं राखी
दरअसल, सोशल मीडिया पर ड्रामा क्वीन का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जेसीबी पर चढ़कर अपने ससुराल जाती नजर आ रही हैं। विरल भयानी द्वारा साझा किए गए वीडियो में राखी सावंत बाकायदा जेसीबी पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ढोल जगीरो दा गाना भी बज रहा है। राखी कभी मीडिया को पीछे हटने के लिए कहती दिख रही हैं, तो कभी विक्टरी का साइन दिखती नजर आ रही हैं। राखी सावंत की यह हरकत नेटिजन्स को जरा भी रास नहीं आ रही है।
नेटिजंस कर रहे ट्रोल
सामने आए इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में राखी सावंत को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। कोई उन्हें नौटंकी बुला रहा है तो बहुत से उन्हें पागल बता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘प्लीज कोई जेसीबी उल्टा करा दो।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘पागल हो गई हैं ये।’ इस वीडियो के साथ ही राखी सावंत इस समय अपनी बायोपिक को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने एक बयान में दावा किया है कि उनकी बायोपिक पर जल्द काम शुरू होने वाला है और फिल्म में उनके रोल के लिए आलिया भट्ट और विद्या बालन से संपर्क किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines