'मुझे फंसाकर निकाह किया, इसके जैसी औरत...', जेल से बाहर आते ही आदिल ने खोले Rakhi Sawant के कई राज

Rakhi Sawant-Adil Khan Durrani

Rakhi Sawant-Adil Khan Durrani

Rakhi Sawant-Adil Khan Durrani: हाल में राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) जेल से बाहर आ चुके हैंं और आते उन्होंने राखी के खिलाफ मौर्चा भी खोल लिया है। आदिल ने हाल में अपने वकिल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसमें राखी सावंत को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही आदिल ने ये भी बताया कि राखी ने उनसे झूठ बोलकर निकाह किया है। आदिल ने दावा किया है कि जब दोनों की शादी हुई तब राखी का तलाक नहीं हुआ था। आदिल ने बताया कि शादी से पहले राखी ने उनको बताया था कि शादी करने से पहले ही उनका एक्स-हसबैंड रितेश भाग गया था।

विज्ञापन

अपने इंटरव्यू के दौरान आदिल ने कहा कि ‘राखी जैसी महिलाओं से बात करना भी काफी खतरनाक साबित होता है। वो कुछ कर सकती हैं’। साथ ही आदिल ने राखी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘राखी ने मुझ से झूठ बोलकर शादी की। राखी ने बोला था कि उन्होंने रितेश से शादी नहीं की’।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद पहले पति के संपर्क में थीं राखी – आदिल खान 

इतना ही नहीं आदिल ने वहां मौजूद मीडिया के सामने राखी और रितेश की शागी के डॉक्यूमेंट्स भी दिखाए। आदिल ने दोनों की शादी फोटो भी दिखाई और आरोप लगाया कि जब राखी और उनकी शादी हुई थी तब उनका रितेश से तलाक नहीं हुआ था। साथ ही आदिल ने ये भी दावा किया कि उनसे शादी के बाद भी राखी अपने पहले पति रितेश के कॉन्टैक्ट में थीं।

विज्ञापन

झूठ बोलकर हफ्ता भर रितेश के साथ थी राखी – आदिल खान 

आदिल ने दावा किया कि शादी के बाद भी राखी रितेश से मिलने जाया करती थी। आदिल ने राखी पर आरोप लगाते हुए बताया कि राखी ने उनसे बोला था कि वो किसी काम के लिए UK जा रही है, लेकिन बाद में जब आदिल ने राखी ते पहले पति रितेश के मैसेज देखे तो पता चला कि दोनों एक हफ्ते साथ में ही थे। साथ ही उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि ‘वो पीएम मोदी के पास तक जाएंगे, लेकिन इंसाफ लेकर रहेंगे’।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ