Rakhi Sawant Ex Husband Trolled: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की लव लाइफ हर बार गॉसिप बनकर रह गई। लगता है राखी की किस्मत में पति का प्यार लिखा ही नहीं है। इसलिए तो उनकी दोनों शादियां टूट गईं और अब उनका पति किसी और संग इश्क फरमा रहा है। अब राखी के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) का एक वीडियो सामने आया है। इसमें आदिल अपनी नई दुल्हनियां संग खुलेआम इश्क लड़ा रहे हैं। कैमरे के सामने जो ये दोनों हरकतें कर रहे हैं वो देख लोग भी इनसे तंग आ चुके हैं।
आदिल ने सोमी के साथ कैमरा ऑन कर किया रोमांस
दरअसल, जब से इनकी शादी हुई है आदिल और सोमी खान (Somi Khan) सोशल मीडिया पर निब्बा-निब्बी बने हुए हैं। इन दोनों की हर रोज रोमांटिक वीडियो सामने आ रही हैं जिन्हें देख अब पूरी दुनिया पक गई है। अब जो उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है उस पर तो इनकी थू-थू हो गई है। हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है और करे भी क्यों न ये दोनों ऐसी हरकतें जो कर रहे हैं। अब इन दोनों को कैमरे के सामने शुरू होते देख लोगों ने जमकर फटकार लगाई।
आदिल और सोमी को देख भड़के लोग
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आदिल वाइफ सोमी को गोद में उठाकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन उन्हें ऐसा करने की जरूरत क्या थी अब ये तो बस वही जानते हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पब्लिसिटी पाने के लिए ये दोनों कुछ भी करने को तैयार हैं, ये अब ऑडियंस का कहना है। अब सोमी के साथ ऑन कैमरा रोमांस करने पर ट्रोलर्स क्या कह रहे हैं चलिए देखते हैं। एक शख्स ने लिखा है, ‘चार दिन की चांदनी… शो ऑफ का पिटारा।’ एक बोला, ‘और कितना दिखावा करोगे दोनों।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ये हो क्या रहा है भाई… इस बकवास को अनफॉलो कर रहा हूं।’
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Jiya Shankar की मां के लिए मांगी दुआ, एक्ट्रेस बोलीं ‘प्रार्थना ही चमत्कार कर सकती हैं…’
ट्रोलर्स ने लगाई क्लास
कोई बोला, ‘दो दिन की ओवरएक्टिंग है बस।’ एक कमेंट आया, ‘राखी को नहीं उठा पाता इसलिए छोड़ दिया उसको शायद।’ किसी ने कहा, ‘एक काम करो शीर खुरमा में जहर डाल और उसे खा लो तुम दोनों।’ एक ने लिखा, ‘ओवर एक्टिंग, कैसे-कैसे बेशर्म लोग हैं इस दुनिया में। ऐसा लगता है दुनिया में तुम ही हो शादी किए हुए। ‘ एक ने कहा, ‘इस पागल लड़के के साथ-साथ अब सोमी भी पागल हो गई है।’ एक ट्रोलर बोला, ‘अभी जितने दांत निकाल रही है बाद में रोती हुई मिलेगी ये राखी की तरह।’ किसी ने ये भी लिख दिया, ‘इसको तो मन करता है चप्पल खोल के मारें।’ एक ने कमेंट किया, ‘बेशर्मी की हद होती हैं, अल्लाह हिदायत दे।’
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines