Rakhi Sawant: राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी FIR
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Rakhi Sawant: राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राखी सावंत के खिलाफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने मामला दर्ज कराया था, इसी मामले में राखी सावंत को गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने वाली थीं, जिसमें वह अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं। लेकिन, उसी दिन उन्हें अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
राखी सावंत (Rakhi Sawant) को हिरासत में लिए जाने की जानकारी शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया, “अंबोली पुलिस ने FIR संख्या 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था”
BREAKING NEWS!!!
AMBOLI POLICE HAS ARRESTED RAKHI SAWANT IN RESPECT WITH FIR 883/2022
YESTERDAY, RAKHI SAWANT’S ABA 1870/2022 WAS REJECTED BY MUMBAI SESSIONS COURT
— Sherlyn Chopra (शर्लिन चोपड़ा)🇮🇳 (@SherlynChopra) January 19, 2023
बता दें कि पिछले साल राखी सावंत ने #MeToo आरोपी साजिद खान के खिलाफ अपने बयान के लिए शर्लिन चोपड़ा की जमकर खिंचाई की थी। 29 अक्टूबर को साजिद खान के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने के बाद, शर्लिन ने मीडिया से बात की थी।
इसके बाद राखी सावंत ने साजिद का बचाव किया था और उसने शर्लिन को उनके बयान के लिए फटकार लगाई थी। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा कि पुलिस जानती है कि किस शिकायत में दम है और किसमें नहीं। बाद में शर्लिन ने राखी के खिलाफ कथित मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: