Rakhi Sawant Health Update: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की कल यानी शनिवार को सर्जरी होने वाली है। आज खुद राखी ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है कि उन्हें ट्यूमर है। आज राखी का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें राखी ने अपने फैंस को बताया था कि उन्हें 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर है जिसे सर्जरी करके बाहर निकाला जाएगा। इस दौरान वो ये दिखाने की कोशिश कर रही थीं कि इस मुश्किल हालत में भी वो मजबूत बनी हुई हैं और वो अपनी बीमारी से भी लड़ जाएंगी। राखी की ये बात सुनकर तो फैंस को भी हिम्मत मिल गई थी।
कैसी है राखी की हालत?
लेकिन अब राखी का हेल्थ अपडेट देते हुए उनके पहले एक्स पति ने जो बयान दिया है वो सुनकर एक बार फिर फैंस घबरा गए हैं। अब रितेश ने मीडिया से बातचीत में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, ‘राखी अभी थोड़ी स्टेबल तो है लेकिन मेंटली स्ट्रांग नहीं है। उसे काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वो रात-रात में उठ जाती है, रोने लगती है। उसको डर भी सता रहा है क्योंकि उसको लग रहा है कि उसका कोई नहीं है। उसने बहुत सी ऐसी चीजें मुझे बताई है जो मीडिया के सामने मैं बोलने में भी असहज हूं।’ अब वो बात क्या है उसका खुलासा भी रितेश ने कर ही दिया है।
राखी ने रितेश को दी खास जिम्मेदारी
दरअसल, राखी सावंत को डर है कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो क्या होगा। ऐसे में अब रितेश का दावा है कि राखी ने कहा है, ‘अगर मुझे कुछ हो गया तो आदिल को छोड़ना नहीं। मुझे कुछ हो गया तो इसका रिवेंज लेना। मुझे कुछ हो गया तो देखना कहीं मेरी प्रॉपर्टी आदिल न ले ले क्योंकि मेरी प्रॉपर्टी पर इसकी नजर है।’ अब रितेश ने भी आदिल खान की नियत पर सवाल उठाए हैं। रितेश ने कहा है कि आदिल ने राखी की आत्मा को झकझोर दिया है। अब उनका ये बयान सुनकर फैंस राखी को लेकर चिंतित हो गए हैं। इस वक्त राखी की हालत को लेकर फैंस भी घबराए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Karan Johar ने दी Shah Rukh Khan को रिश्ता खत्म करने की धमकी, क्या है वायरल वीडियो का सच?
लोगों ने कर दिया ट्रोल
दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राखी और रितेश को ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘देखो बदला कौन लेगा जो खुद उसको गालियां देता था।’ एक ट्रोलर बोला, ‘सबसे पहले तो तुम खुद ही अपने आप से बदला लो… तुमने कुछ कम तमाशा नहीं किया था बिग बॉस में भाई।’ एक शख्स बोला, ‘इसकी हंसी से पता चल रहा है कि झूठ बोल रहा है पूरा।’ एक कमेंट आया, ‘असल में दुनिया में राखी के लिए यही बंदा बना है और कोई उसको झेल भी नहीं सकता।’ किसी ने कहा, ‘कोर्ट न जाना पड़े इसलिए नाटक।’ एक ने मजाक में लिखा, ‘फेमस होने का तरीका थोड़ा कैजुअल है राखी का।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines