Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत का हेल्थ अपडेट आ गया है। राखी की सर्जरी सक्सेसफुल हुई है और अब वो ऑपरेशन थिएटर से बाहर आ गई हैं। जी हां, राखी के एक्स पहले पति रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि राखी कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस को 10 सीमी. ट्यूमर होना पाया गया और अब एक्ट्रेस ने इसकी सर्जरी करवाई, जो सक्सेसफुल रही है। राखी के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
एक्स हसबैंड ने शेयर किया वीडियो
रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी स्ट्रेचर पर बेहोश हालत में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि भगवान की दया से राखी जी ठीक हैं और उनका ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा है। उन्होंने लिखा कि ये ऑपरेशन बहुत मेजर था और तीन घंटे में पूरा हुआ, लेकिन मैं सच में नहीं बता सकता कि ये तीन घंटे कैसे बीते हैं। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी टीम ने व्रत रखा और भगवान से दुआ की। आप सभी फैंस और फ्रेंड का बहुत धन्यवाद।
यूजर्स कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि राखी जल्दी ठीक हो जाए। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि राखी जी ठीक हैं ना। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान दुआ करें। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जल्दी ही रिकवर हो जाए। यूजर्स एक्ट्रेस की चिंता कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
राखी को था 10 सीमी का ट्यूमर
बता दें कि राखी सावंत को पहले सीने में और पेट दर्द की परेशानी हुई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके बाद रिपोर्ट्स में आया कि राखी को 10 सीमी का ट्यूमर है, जिसकी राखी ने सर्जरी करवाई है। वहीं, अब राखी का ऑपेरशन हो गया है और वो ऑपेरशन थिएटर से बाहर आ गई है। राखी के पहले पति ने उनकी झलक भी दिखाई है।
राखी ने खुद की थी फैंस से अपील
गौरतलब है कि जैसे ही राखी के बीमार होने की खबर आई, तो कुछ लोगों ने कहा कि राखी ड्रामा कर रही हैं। हालांकि इस पर रितेश ने कहा कि उसने अपनी इमेज ऐसी बना ली है कि उसकी हर चीज लोगों को ड्रामा लगती है, लेकिन वो सच में बीमार है। वहीं, राखी ने भी ऑपरेशन से पहले कहा था कि सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें।
यह भी पढ़ें- मशहूर रैपर का एक्स गर्लफ्रेंड को लात-घूंसे मारते हुए वीडियो वायरल, सुपरस्टार पर लगे हैं कई गंभीर आरोप
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines