Rakhi Sawant Broken Relationship: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी ने एक प्राइवेट वीडियो लीक करने का आरोप लगाकर एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने राखी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है।
जब से राखी और आदिल अलग हुए हैं, दोनों के बीच आरोपों का सिलसिला जारी है। दोनों आए दिन लाइमलाइट में बने रहते हैं। वैसे आपको बता दें कि राखी सावंत की शादी पहली बार नहीं टूटी है। इससे पहले भी टूटी शादी और ब्रेकअप एक्ट्रेस की जिंदगी का हिस्सा रह चुके हैं। आइए जानते हैं राखी के अब तक के असफल रिश्तों पर एक नजर।
इलेश पारुजनवाला से की सगाई
राखी सावंत के टूटे रिश्ते पर नजर डालने के लिए हमें कुछ साल पीछे चलना होगा जब साल 2009 में रियलिटी शो ‘राखी का स्वयंवर’ टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। शो के आखिर में NRI बिजनेसमैन इलेश पारुजनवाला ने एक्ट्रेस का दिल जीता था। शो के दौरान दोनों ने सगाई तो की लेकिन शादी नहीं की थी। कुछ समय बाद राखी ने कबूल किया कि उन्होंने सिर्फ पैसों के लिए इलेश से सगाई की थी।
यह भी पढ़ें: Konkona Sen Sharma चोरी-छिपे इस एक्टर को कर रहीं डेट? Ex पति Ranvir Shorey के ट्वीट से मची हलचल
अभिषेक अवस्थी संग रिश्ता
राखी सावंत की जिंदगी में फिर कोरियोग्राफर अभिषेक अवस्थी ने दस्तक दी। दोनों करीब तीन साल रिलेशनशिप में रहे और रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में हिस्सा लिया। राखी और अभिषेक शो के फर्स्ट रनर-अप भी रहे। हालांकि वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी ने कैमरे के सामने अभिषेक को थप्पड़ मारा था और उन पर धोखेबाजी का आरोप लगाया था।
रितेश को बताया अपना पति
राखी सावंत और रितेश का रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि काफी समय तक रितेश कैमरे के सामने नहीं आए थे। बिग बॉस 15 में रितेश बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हुए जहां ड्रामा क्वीन ने बताया कि वो उनके पति हैं। हैरानी तब हुई जब रियलिटी शो के बाद एक्ट्रेस को पता चला कि रितेश ने किसी और से शादी कर ली है और उसकी पहली शादी से एक बच्चा भी है। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। राखी ने भी कंफर्म किया कि उन्होंने कानूनी तौर पर रितेश से शादी नहीं की थी।
आदिल खान से की शादी
रितेश से अलग होने के बाद राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से अपनी शादी की घोषणा की। उन्होंने पैपराजी के सामने आदिल को मिलाते हुए अपनी शादी के डाक्यूमेंट्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। हालांकि आदिल ने राखी को अपनी वाइफ बताने में काफी समय लगा दिया। दोनों की शादी पर फैंस ठीक से विश्वास नहीं कर पाए थे कि एक्ट्रेस ने आदिल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भिजवा दिया। अब दोनों अलग हो चुके हैं। वहीं आदिल खान भी बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सोमी खान के साथ घर बसा चुके हैं।
संबंधित खबरें
श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 mins agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
51 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines