Rakhi Sawant Bought Gifts For Deepika Padukone Daughter: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी आई है। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के बाहर आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और हर किसी ने दीपिका और रणवीर सिंह को बधाई दी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी दीपिका-रणवीर को बधाई दी। अब राखी सावंत ने भी दीपिका पादुकोण के मां बनने पर अपना रिएक्शन दे दिया है। इतना ही नहीं राखी ने तो दीपिका की बेटी के लिए कुछ तोहफे भी खरीद लिए हैं।
राखी सावंत का वीडियो हुआ वायरल
दुबई में मौजूद राखी सावंत ने दीपिका पादुकोण की बेटी के लिए कुछ तोहफे खरीदे हैं। उन्होंने वीडियो बनाते हुए बताया कि वो दीपीका के लिए काफी खुश हैं। राखी सावंत ने वीडियो में कहा- हेलो रणवीर सिंह। दीपिका मैं मासी बन गई हूं। दीपिका याद है हम साथ में डांस क्लास जाया करते थे। साथ में करियर शुरू किया। आप बड़ी स्टार बन गईं। फिर पत्नी बन गईं और अब तो आप मां भी बन गई हो।
इसके आगे बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि दीपिका ये गुड़िया मैं तुम्हारी बेटी के लिए ले रही हूं। इतना ही नहीं राखी इसके आगे और भी तोहफे वीडियो में दिखाती हैं और कहती हैं कि दीपिका मैं इस वक्त दुबई में हूं, ये सारे गिफ्ट्स मैं तुम्हारे बेबी के लिए भिजवा रही हूं।
दीपिका-रणवीर ने पोस्ट शेयर कर बांटी खुशी
दीपिका की बेटी को बॉलीवुड से मिला आशीर्वाद
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
4 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
18 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines