Rakhi Sawant, Nitish Kumar: राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज और बयानों के लिए जानी जाती हैं. राखी ना सिर्फ अपने लुक्स बल्कि अपने बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. इस बीच अब राखी का नीतीश कुमार पर गुस्सा फूटा है. आइए जानते हैं कि राखी ने नीतीश कुमार को क्या कहा है?
राखी सावंत का फूटा गुस्सा
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े विवाद में राखी ने भी अपना बेबाक अंदाज दिखाया है. राखी ने नीतीश कुमार के हिजाब कंट्रोवर्सी पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं, बहुत इज्जत करती हूं, आपसे बहुत प्यार करती हूं, आप बहुत अच्छे नेता है, बहुत अच्छे पिता हैं पति हैं, लेकिन ये आपने क्या कर दिया नीतीश जी?
क्या बोलीं राखी सावंत?
राखी ने आगे कहा कि एक मुस्लिम औरत का आप नकाब खींच रहे हैं, ये कितने शर्म की बात है, आपकी धोती खींच लूं तो कैसा लगेगा?’ गौरतलब है कि राखी किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. ऐसे में नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर राखी का गुस्सा सुर्खियों में छा गया है.
नीतीश कुमार का हिजाब विवाद
गौरतलब है कि नीतीश कुमार का हिजाब विवाद इस समय सुर्खियों में बना हुआ है. जानकारी की मानें तो महिला डॉक्टर नुसरत परवीन जैसे ही मंच पर नियुक्ति पत्र लेने पहुंची तो नीतीश कुमार ने डॉक्टर का हिजाब खींचकर उनसे कुछ पूछा था. इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इंटरनेट पर हो रही चर्चा
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा था कि नियुक्ति पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री ने महिला डॉक्टर से पूछा कि ये क्या लगाए हो? और इसके तुरंत बाद उनका हिजाब खींच दिया. नीतीश कुमार का ये रिएक्शन देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया और इंटरनेट पर इस बारे में खूब चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं बल्कि नीतीश की इस हरकत पर हर कोई अपना रिएक्शन भी दे रहा है.
यह भी पढ़ें- 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, मशहूर फिल्ममेकर के साथ बीवी के भी चर्चे
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines