Rakhi Sawant, Salman Khan, Shahrukh Khan: अक्सर अपनी हरकतों से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत ने अब सलमान और शाहरुख खान को भी सलाह दे डाली है। जी हां, ड्रॉमा क्वीन के हाल ही में सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें से एक वीडियो में राखी सलमान और शाहरुख को सलाह देती नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि राखी ने शाहरुख और सलमान को लेकर क्या कहा?
हर ईद के दिन वो बालकनी में आते हैं- राखी
हाल ही सामने आए वीडियो में राखी ने कहा कि सलमान भाई, शाहरुख खान, मैं इनको कहूंगी कि शाहरुख खान अपनी छत पर चढ़ जाते हैं। सलमान भाई अपनी बालकनी में आते हैं, तो वो ना आए। सबको मालूम है कि हर ईद के दिन वो बालकनी में आते हैं। भाई अभी वो बालकनी में मत आओ, क्योंकि बालकनी के बाहर ही निशाना हो गया ना।
कोहिनूर से ज्यादा सलमान खान जरूरी
अरे बाप रे… मैं बहुत रोई हूं, मुझे जब पता लगा, मैं उस टाइम दुबई में थी, तो भाई बस बालकनी में ना आए। सबको मालूम है, बच्चों-बच्चों को मालूम है कि ईद के दिन वो बालकनी में आकर खड़े रहते हैं। राखी ने आगे कहा कि एक साल पहले से लोग षड्यंत्र रचाते हैं। मुझे लगता है कि हमारे देश के लिए कोहिनूर से ज्यादा सलमान खान जरूरी हैं।
14 अप्रैल को हुई थी सलमान खान के घर पर फायरिंग
अब राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि राखी ने सही कहा। दूसरे ने कमेंट किया कि भाई की कितनी चिंता है इसको। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर राखी के वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी, जिसके बाद एक्टर के परिवार समेत फैंस को भी उनकी चिंता हुई। हालांकि पुलिस तेजी से मामले की जांच कर रही है और अब तक चार लोगों को अरेस्ट कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- ‘कोर्ट में देख लूंगा, मेरे बारे में बात…’, Rakhi Sawant पर फिर बरसे Adil Khan Durrani
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
3 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
4 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines