Rakhi Adil Video: मनोरंजन जगत की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने दुबई वाले नए घर की सैर कराई। वहीं अब राखी, बॉयफ्रेंड आदिल खान (Adil Khan) संग वापस मुंबई लौट आई हैं। जोड़े का एयरपोर्ट से रोमांटिक वीडियो (Rakhi Adil Video) इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। क्लिप में दोनों बाहों में बाहें डाल एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
राखी सावंत और आदिल खान के स्पॉटेड वीडियो (Rakhi Adil Spotted Video) को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में राखी, पिंक कलर की फ्रॉक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं, आदिल खान ऑरेंज टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में बेहद इनोसेंट नजर आए हैं।
वायरल वीडियो में राखी सावंत कभी बॉयफ्रेंड आदिल की आंखों में आंखे डाल उनसे प्यार जताती नजर आ रही हैं। तो कभी उन्हें बाहों में बाहें डाल एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा रहा है। इसके बाद कपल गाड़ी में बैठ घर की ओर रवाना हो जाता है। जोड़े का लेटेस्ट वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, और इसके जरिए दोनों फैंस को कपल गोल देने में सफल रहे हैं।
राखी-आदिल के वीडियो को लाइक करते हुए फैंस ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’बेस्ट कपल हैं यार ये दोनों।’ दूसरे ने लिखा,’इस जोड़ी को किसी की नजर ना लगे।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’ये दोनों साथ में बेहद अच्छे लगते हैं…आशा है कि ये जोड़ी हमेशा बनी रहेगी।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी जोड़ी की तारीफ करते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines