Rakesh Roshan On Karan Arjun Casting: सलमान खान और शाहरुख खान की बात जब भी आती है, तो फैंस दोनों को एक साथ फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो जाते हैं। हाल ही में दोनों की आइकॉनिक फिल्म ‘करण अर्जुन’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को 30 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म न सिर्फ सलमान और शाहरुख के करियर में मील का पत्थर साबित हुई बल्कि दर्शकों के दिलों पर हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ गई। हालांकि फिल्म में दोनों स्टार्स को एक साथ कास्ट करना कितना मुश्किल था? इस बारे में राकेश रोशन ने एक किस्सा शेयर किया है।
शाहरुख ने कर दिया था मना
सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में राकेश रोशन पहुंचे जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘करण अर्जुन’ से जुड़ी कई सारी बातें की। उन्होंने बताया कि पहले फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान को कास्ट किया गया था, लेकिन शाहरुख खान ने इसका हिस्सा बनने से मना कर दिया जिसके बाद आमिर खान से संपर्क किया गया। फिर दोबारा शाहरुख कर फिल्म में एंट्री कैसे हुई? राकेश रोशन ने इसका कारण बताया।
यह भी पढ़ें: स्पेस के रहस्यों को उजागर करती हैं ये 5 फिल्में, अमेजन प्राइम-नेटफ्लिक्स पर मौजूद
पुनर्जन्म पर नहीं था यकीन
दरअसल, जब राकेश रोशन से पूछा गया कि फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई है और कई सारे एलिमेंट्स हैं, जो असल जिंदगी में नहीं होते हैं तो लोगों का क्या रिएक्शन था? इस पर राकेश रोशन ने कहा कि 80 प्रतिशत क्रू मेंबर्स फिल्म पर भरोसा नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि खुद शाहरुख खान भी फिल्म के पुनर्जन्म वाले सीक्वेंस से सहमत नहीं थे। इस वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना तक कर दिया। उनके मना करने के बाद आमिर खान से संपर्क किया गया लेकिन बाद में शाहरुख फिल्म करने के लिए राजी हो गए।
ओम शांति ओम में यूज किया कॉन्सेप्ट
राकेश रोशन ने कहा, ‘शाहरुख को कास्ट करना काफी मुश्किल था क्योंकि वह हामी भरने के बाद पीछे हट गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने मुझसे कहा कि आपने मुझे किंग अंकल में ब्रेक दिया है। इसलिए आप जैसा कहेंगे मैं वैसा ही करूंगा। इसके बाद पुनर्जन्म पर विश्वास नहीं होने के बावजूद शाहरुख ने फिल्म की। जब फिल्म हिट हुई तो उन्होंने पुनर्जन्म वाला कॉन्सेप्ट ‘ओम शांति ओम’ में इस्तेमाल किया।’
सलमान को पसंद आई थी कहानी
वहीं सलमान खान की कास्टिंग पर बात करते हुए राकेश रोशन ने कहा कि उन्हें कास्ट करना काफी आसान था। बता दें कि पहले करण अर्जुन में अजय देवगन को लिया जा रहा था। बाद में उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद सलमान खान से संपर्क किया। राकेश रोशन ने कहा, ‘सलमान को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और वह इसे करने के लिए सहमत हो गए।’
स्क्रीन टाइमिंग पर हुए थे मतभेद?
जब उनसे पूछा गया कि कई बार बड़े एक्टर्स फिल्म में अपनी स्क्रीन टाइमिंग जज करते हैं। सलमान को कभी ऐसी इनसिक्योरिटी शाहरुख से हुई? इस पर राकेश रोशन ने कहा, ‘मैंने जब करण अर्जुन की स्क्रिप्ट लिखी थी, तब दोनों के रोल नापतौल कर लिखे थे। कोई भी रोल 19 या 20 नहीं था, दोनों के किरदार बराबर थे। मैंने दोनों को साथ में स्टोरी नरेट की। मैंने दोनों को स्क्रिप्ट दी और उन्हें पसंद आई थी।’
संबंधित खबरें
'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 mins agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
21 mins agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
2 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
20 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
21 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
21 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines