Rakesh Roshan: हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी अगले पार्ट का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा ही वेट कुछ ‘कृष 4’ को लेकर भी हो रहा है। अब फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन ने इस फिल्म पर अपडेट दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि कई सालों से उन्होंने फिल्में क्यों नहीं बनाई? आइए जानते हैं कि राकेश रोशन ने क्या कहा?
क्या बोले राकेश रोशन?
दरअसल, tellychakkar को दिए हालिया इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कई चीजों पर खुलकर बात की। इस दौरान जब राकेश से पूछा गया कि आपने ऋतिक रोशन को लॉन्च किया है और उसके बाद आपने सारी फिल्में ऋतिक के साथ बनाई हैं, लेकिन बीते सात-आठ साल से आपने कोई फिल्म क्यों नहीं बनाई? इसके पीछे क्या वजह है। इस सवाल का जवाब देते हुए राकेश रोशन कहते हैं कि मैंने बीच में ‘काबिल’ बनाई थी।
‘कृष 4’ को लेकर क्या बोले राकेश रोशन?
उन्होंने कहा कि इस फिल्म को मैंने डायरेक्ट नहीं किया था। इस फिल्म को संजय गुप्ता ने डायरेक्ट किया था और वो एक अच्छी फिल्म थी। इतना ही नहीं बल्कि उसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया था। राकेश रोशन ने आगे कहा कि उस दौरान में ‘कृष’ पर काम कर रहा था और अब भी ‘कृष 4’ पर काम कर रहा हूं और मैं उस टाइम बिजी था।
सात-आठ साल से फिल्म क्यों नहीं बनाई?
राकेश ने कहा कि अगर मैं एक काम करता हूं, तो उसी पर ध्यान देता हूं और मैं अपने आपको बांट नहीं पाता हूं। ये कमजोरी है मुझमें। उन्होंने कहा कि मैं जो भी काम करता हूं, तो मेरा पूरा ध्यान उसी पर होता है और पूरे फोकस के साथ में उस काम को करता हूं। गौरतलब है कि ‘कृष 4’ का अपना एक अलग ही फैनबेस है और इस फिल्म के चौथे पार्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
लोगों को बेसब्री से चौथे पार्ट का इंतजार
इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2003 में रिलीज हुआ था, जिसका नाम ‘कोई मिल गया’ था। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2006 में रिलीज किया गया था। इसके बाद साल 2013 में इस फिल्म का तीसरा पार्ट आया और अब इसके चौथे पार्ट का इंतजार किया जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म के चौथे पार्ट को आने में अभी और कितना टाइम लगेगा?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines