Rakesh Master Passes Away: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर आ रही है। दरअसल, तेलुगू के फेमस कोरियोग्राफर राकेश मास्टर का निधन हो गया है।
बीते दिन यानी रविवार को राकेश ने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर है। कोरियोग्राफर राकेश मास्टर के निधन पर तमाम सेलेब्स और फैंस शोक जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Kabir Bedi: चार शादियां कर कबीर बेदी ने बटोरीं सुर्खियां, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्टर ने बनाई पहचान
शूटिंग के बाद बीमार हो गए थे राकेश
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक हफ्ते पहले ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर राकेश मास्टर विशाखापत्तनम में एक आउटडोर शूटिंग कर के लौटे थे और इसके बाद वो बीमार हो गए। इसके बाद उन्हें हैदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया ना जा सका।
मल्टी ऑर्गन फेलियर से गई राकेश की जान
डॉक्टरों का कहना है कि- राकेश के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वो डायबीटिज से भी पीड़ित थे और गंभीर मेटाबॉलिक एसिडोसिस से पीड़ित थे। रविवार शाम को राकेश ने अंतिम सांस ली। राकेश मास्टर के असामयिक निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें- Glenda Jackson Passes Away: नहीं रहीं एकेडमी अवॉर्ड विनर ग्लेंडा जैक्सन, 87 साल की उम्र में लंदन में ली आखिरी सांस
राकेश ने 1,500 फिल्मों के लिए कोरियोग्राफर के रूप में काम किया
बता दें कि दिवंगत राकेश मास्टर ने अपने करियर की शुरुआत ‘आटा’ और ‘धी’ जैसे लोकप्रिय डांस रियलिटी शो से की थी। इसके बाद राकेश ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की और लगभग 1,500 फिल्मों के लिए कोरियोग्राफर के रूप में काम किया और कई हिट गाने दिए।
राकेश के निधन से हर कोई दुखी
बताते चलें कि राकेश का जन्म तिरुपति में हुआ था। उनका असली नाम एस. रामाराव था और उन्होंने डांस मास्टर के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले कुछ समय के लिए हैदराबाद में मास्टर मुक्कू राजू के अधीन काम किया था। वहीं, कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए कोरियोग्राफर की प्यारी यादों को साझा किया है।
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
7 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
8 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
8 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
8 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
9 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
10 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
11 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
12 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
12 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines