Rajvir Jawanda Health Update: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का बीते दिन शनिवार को शिमला जाते हुए भयंकर एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में राजवीर जवांदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं. राजवीर को नाजुक हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया. अब सिंगर की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी संडे को सिंगर का हाल लेने के लिए फोर्टिस अस्पताल पहुंचे.
कैसी है राजवीर की हालत?
म्यूजिशियन बंटी बैंस ने राजवीर का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि राजवीर को मशीन द्वारा ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा था, जो अब कम कर दिया गया है. साथ ही उनकी नब्ज भी अब स्थिर है. डॉक्टरों ने राजवीर को लेकर पॉजिटिव अपडेट दिया है और ये सभी आपकी दुआओं की वजह से ही हो पाया है.
सिंगर को आया था कार्डियक अरेस्ट
बैंस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि सब अरदास करो, सब मेनिफेस्ट करो कि राजवीर ठीक हो रहा है. कुदरत ने कृपा करनी है, जब हम सब अरदास करेंगे और सोचेंगे कि राजवीर बिल्कुल ठीक हो रहा. इसके पहले इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाने से पहले उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. साथ ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था.
सीएम भगवंत मान ने लिया हेल्थ अपडेट
इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान भी राजवीर का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे. रविवार को मुख्यमंत्री खुद फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर सिंगर का हालचाल जाना। इसके बाद सीएम मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए राजवीर की सलामती की दुआ भी मांगी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सिंगर की हालत अभी चिंताजनक है, वो जल्द ठीक होकर परिवार और फैंस के बीच लौटेंगे.
शिमला जाते वक्त हुआ एक्सीडेंट
बता दें कि बीते दिन 27 सितंबर को राजवीर का एक्सीडेंट हो गया था. राजवीर शिमला जा रहे थे, लेकिन बद्दी में उनकी बाइक का भयानक एक्सीडेंट हो गया था. राजवीर इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं और सभी उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Kajol के संस्कारों ने जीता लोगों का दिल, बेटे ने मां पर लुटाया प्यार, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines