Rajvir Jawanda Health Update: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का आज शनिवार को शिमला जाते हुए भयंकर एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट इतना भयानक था कि सिंगर की बाइक चकना-चूर हो गई. जानकारी की मानें तो राजवीर की हालत गंभीर बनी हुई है और वो लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं. अब अस्पताल ने सिंगर की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि राजवीर की हालत कैसी है?
कैसी है राजवीर की हालत?
दरअसल, मोहली के फोर्टिस अस्पताल में राजवीर का इलाज किया जा रहा है. अब अस्पताल ने सिंगर की हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा है कि पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा को 27 सितंबर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर किया गया था. दोपहर 1:45 बजे उन्हें बेहद गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. सिंगर की हालत गंभीर बनी हुई है.
सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें
जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थी. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट होने से पहले सिविल अस्पताल में उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था. अस्पताल आने के बाद इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उनकी जांच की और जरूरी टेस्ट किए.
कड़ी निगरानी में हैं राजवीर
बता दें कि अभी राजवीर वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. साथ ही उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. राजवीर जवांदा पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर में से एक हैं. उन्होंने कई शानदार गाने और फिल्मों में भी काम किया है. सिंगर के एक्सीडेंट की खबर आने के बाद से ही उनके फैंस और फैमिली परेशान हैं और उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
कैसे हुआ एक्सीडेंट?
राजवीर का एक्सीडेंट कैसे हुआ, अभी इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, वो बाइक से शिमला जा रहे थे और बद्दी में उनकी बाइक का तगड़ा एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट में सिंगर की हालक बेहद गंभीर बनी हुई है और वो जिंदगी और मौत से जंग लड रहे हैं. सभी सिंगर को लेकर परेशान हैं और चिंता कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Rajvir Jawanda का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, सिंगर की हालत गंभीर
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines