Rajvir Jawanda आज होंगे पंचतत्व में विलीन, जानें कहां होगा पंजाबी सिंगर का अंतिम संस्कार?

Rajvir Jawanda Death News: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के निधन से पूरी पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. पंजाबी सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सिंगर का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा.

rajvir jawanda wife, rajvir jawanda, rajvir jawanda news

आज होगा राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार

Rajvir Jawanda Death News: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. रोड एक्सीडेंट के बाद 11 दिन वेंटिलेटर में जिंदगी की जंग लड़ने वाले राजवीर का 35 की उम्र में निधन हो गया है. राजवीर जवंदा के निधन से पूरी पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. दिलजीत दोसांझ, गुरदास मान, सोनम बाजवा, सरगुन मेहता, गिप्पी ग्रेवाल और नीरू बाजवा जैसे कई बड़े सितारों ने राजवीर को श्रद्धांजलि दी है. फैमिली के साथ-साथ सिंगर के फैंस भी सदमे में हैं. राजवीर जवंदा आज यानी 9 अक्टूबर को पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे. चलिए जानते हैं राजवीर का अंतिम संस्कार कहां होगा?

कहां होगा अंतिम संस्कार?

राजवीर जवंदा भयानक एक्सीडेंट के बाद से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे. कल यानी 8 अक्टूबर को सिंगर के निधन के बाद मोहाली के सिविल अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम भी हुआ. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपा गया. आज यानी 9 अक्टूबर को राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार लुधियाना में उनके पैतृक गांव पौना में किया जाएगा. पंजाबी सिंगर एमी विर्क ने राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार की जानकारी शेयर की.

पत्नी की नहीं सुनी

राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार उनके करीबियों की मौजूदगी में किया जाएगा. इस दौरान पंजाबी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे. राजवीर जवंदा के जाने से पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है. कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले राजवीर के फैंस भी सदमे में हैं. राजवीर के करीबी दोस्त ने इंटरव्यू में कहा कि राजवीर की पत्नी ने उन्हें बाइक ट्रिप पर जाने से रोका था, लेकिन राजवीर नहीं रुके और जिसके बाद भयानक हादसा हो गया.

कब हुआ हादसा?

बता दें राजवीर का एक्सीडेंट 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में हुआ था. इस हादसे में राजवीर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी. एक्सीडेंट के बाद आनन-फानन में सिंगर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही राजवीर को दिल का दौरा भी पड़ गया था. इसके बाद राजवीर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब 11 दिन के बाद सिंगर ने दम तोड़ दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ