Rajveer-Yukta Sharma: राजवीर-युक्ता की केमिस्ट्री ने ‘अपनी मोहब्बत’ में फूंक दी जान, फैंस को सौरभ तिवारी के गाने का इंतजार

Rajveer Sharma-Yukta Sharma

Rajveer Sharma-Yukta Sharma

Rajveer Sharma-Yukta Sharma: अभिनेता राजवीर शर्मा आजकल खासी चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन उनके बारे में कुछ ना कुछ खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है।

विज्ञापन

हाल ही में उनकी आने वाली म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ की शूटिंग कंप्लीट हुई है। उनकी इस म्यूजिक एल्बम में भारत सरकार के बड़े अफसर सौरभ तिवारी (ज्वाइंट सेक्रेट्री, केबिनेट सेक्रेटेरिएट) का लिखा गाना लिया गया है। यह गाना सौरव तिवारी की किताब ‘अनायास ही’ से लिया गया है।

विज्ञापन

जल्द रिलीज होगा गाने का पहला पोस्टर

खबरों के अनुसार जल्दी ही इस गाने का पहला पोस्टर रिलीज किया जाएगा। अपनी शूटिंग के समय से ही यह गाना मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है और जनता के बीच इसकी खासी चर्चा भी है। इस गाने से अनेकों बड़े नाम जुड़ते जा रहे हैं और जल्दी ही इसका म्यूजिक रिलीज भी किया जाना है। इस गाने के मुख्य अभिनेता राजवीर शर्मा है और उनकी अभिनेत्री के तौर पर खासी चर्चा में बनी हुई हैं दिल्ली की युक्ता शर्मा।

राजवीर-युक्ता की केमिस्ट्री ने ‘अपनी मोहब्बत’ में फूंक दी जान

गौरतलब है कि युक्ता शर्मा पोस्टर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और अभी तक रिलीज की गई उनकी फोटो में उनकी जोड़ी राजवीर शर्मा के साथ बहुत खूबसूरत नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। वहीं, अभिनेत्री युक्ता शर्मा ने इस म्यूजिक एल्बम से मिले उत्साह और तजुर्बे के बारे में खुलकर बात भी की है।

विज्ञापन

‘अपनी मोहब्बत’ की दी पूरी जानकारी- युक्ता शर्मा

युक्ता शर्मा के अनुसार फिल्मजायेंटस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने उनके कुछ वीडियो और पिक्चर उनके इंस्टाग्राम पेज से देखे थे। फिर उन्हें ‘अपनी मोहब्बत’ गाने की विस्तृत जानकारी के लिए दिल्ली के ऑफिस में बुलाया गया, जहां उनका लुक टेस्ट किया गया। फिर अभिनेता राजवीर शर्मा से उनकी मुलाकात हुई, जिन्होंने इस गाने और इससे जुड़े लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिसे सुनकर बेहद अच्छा लगा कि इस गाने में इतने बड़े-बड़े नाम जुड़े हैं।

अभिनेता राजवीर शर्मा तो जबरदस्त टैलेंट का भंडार है- युक्ता 

सौरभ तिवारी अपने आप में एक बड़ा नाम हैं और अभिनेता राजवीर शर्मा तो जबरदस्त टैलेंट का भंडार है। राजवीर से मिलकर मुझे यकीन हो गया कि यह गाना जबरदस्त हिट होने जा रहा है। सेट पर उनके साथ काम करना एक जबरदस्त एक्सपीरियंस है, जोकि हमारे गाने में दिखाई देगा। करियर की शुरुआत में ही अगर इस प्रकार के काम करने को मिल जाए तो वह किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री के लिए बहुत बड़ी बात होती है।

विज्ञापन

यह एक जबरदस्त प्रोजेक्ट है- युक्ता 

मैंने राजवीर शर्मा को उनकी फिल्म रुसलान कि कुछ क्लिप्स में अभिनय करते देखा, जिससे मुझे और यकीन हो गया कि मैं एक बड़ी और विश्वसनीय कंपनी के साथ जुड़ने जा रही हूं, जो यकीनन मेरे कैरियर में चार चांद लगा देगी। जब मेरी मुलाकात सेट पर सौरव तिवारी से हुई जो खुद इस गाने में अभिनय कर रहे हैं, तो मैं पूरी तरह से आश्वस्त हो गई कि यह एक जबरदस्त प्रोजेक्ट है।

‘अपनी मोहब्बत’ को लेकर खासी उत्साहित हूं- युक्ता 

इसके आगे युक्ता ने कहा कि- फिलहाल मैं अपनी आने वाली म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ को लेकर खासी उत्साहित हूं और हम इसकी प्रमोशन में बिजी हैं। मुझे उम्मीद है कि यह गाना जबरदस्त हिट होने जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ