Raju Srivastav Health Update: उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन और जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद से दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती हैं। बताते चलें कि दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई थी। तबसे राजू वेंटिलेटर पर हैं। लेकिन इसी बीच खबर सामने आई है कि उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई है, साथ ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कॉमेडियन को आए हार्ट अटैक की खबर वायरल होने के बाद से ही उनके फैंस काफी चिंतित हैं और लगातार उनका हेल्थ अपडेट जानना चाह रहे हैं। बताते चलें कि दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसके बाद उनके हाथ, पैरों में आई हरकत की जानकारी से फैंस खुश हो उठे। हालांकि, राजू को अबतक होश नहीं आया है जो सबके लिए चिंता का सबब बना हुआ है।
इसी बीच खबर आ रही है कि इलाज के दौरान राजू की तबीयत दोबारा बिगड़ गई है, साथ ही उनकी हालत नाजुक है। इस खबर के वायरल होते ही राजू के फैंस और शुभचिंतक उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने में जुट गए हैं।
वहीं बीते दिन राजू के सेक्रेटरी ने उनके हेल्थ को लेकर अपडेट दिया जो खुश करने वाला था। राजू के सेक्रेटरी गरवित नारंग ने एएनआई के हवाले से कहा,”राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है। हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।” इससे पहले राजू के परिजनों ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नोट साझा कर बताया था कि अब राजू की हालत ‘स्थिर’ है। परिवार ने अपने बयान में कहा,’राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपना बेस्ट दे रहे हैं। सभी शुभचिंतको को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines