Raju Srivastav Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) 10 अगस्त को वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ने की वजह से दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, अब उनके स्वास्थ्य को लेकर सामने आई नई अपडेट निराश करने वाली है। राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया है कि कॉमेडियन का ब्रेन लगभग डेड की हालत में पहुंच गया है। साथ ही उन्होंने दुआ करने की गुहार लगाई है।
राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर
राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना का कहना है कि आज सुबह डॉक्टरों ने जानकारी दी कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में है। वहीं, हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है। हम सब परेशान हैं। परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैं और सब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
बीते दिनों आई थी हाथ-पैर में हरकत
वहीं बीते दिनों राजू के पर्सनल सेक्रेटरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा,”राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है। हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।” इससे पहले राजू के परिजनों ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नोट साझा कर बताया था कि अब राजू की हालत ‘स्थिर’ है। परिवार ने अपने बयान में कहा,’राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपना बेस्ट दे रहे हैं। सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।’
एमआरआई रिपोर्ट से हुआ था ये खुलासा
दूसरी तरफ, राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट से पता चला कि उनके ब्रेन के एक हिस्से में इंजरी के निशान हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, ये इंजरी दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने की वजह से हुई है। मीडिया खबरों के अनुसार, एमआरआई रिपोर्ट में राजू श्रीवास्तव के सिर के सबसे ऊपरी हिस्से में कुछ धब्बे पाए गए हैं, इन्हीं धब्बों को डॉक्टर इंजरी बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
32 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines