Raju Srivastava: हास्य कला से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले ‘गजोधर भैया’ (Gajodhar Bhaiya) उर्फ राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अब हमारे बीच नहीं हैं। कॉमेडी स्टार ने आज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। सबको हंसाने वाला स्टार आज सबको रुला कर चला गया। राजू ने काफी संघर्षों के बाद इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। कई बार कॉमेडी स्टार का मजाक उनपर ही भारी पड़ गया था। आइए जानते हैं:
भगवंत मान का बनाया था मजाक
कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जाने थे। नेता हो या अभिनेता वो हर किसी के साथ वो मजाक करते थे। कुछ ऐसा ही उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ किया था। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने जब भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री घोषित किया था तब उस समय राजू श्रीवास्तव का एक वीडियो ‘मुख्यमंत्री टुन्न है’ के टाइटल से खूब वायरल हुआ। जिसमें वह कहते दिखे कि ‘पंजाब को एक शराबी सीएम मिलेगा’। हालांकि राजू और भगवंत मान अच्छे दोस्त रह चुके हैं और राजनीति में आने से पहले भगवंत मान भी कॉमेडियन थे।
शिल्पा शिंदे के लिए कही थी ये बात
राजू श्रीवास्तव अपने जोक्स से सबको गुदगुदाते थे। ऐसे ही उन्होंने बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे के लिए टिप्पणी की थी। हालांकि मामला बढ़ते ही उन्होंने स्पष्ट भी किया था। दरअसल राजू ने मजाक में कहा था कि, ‘अगर मां बनने का इतना ही शौक है तो घर से बाहर आओ, शक्ति कपूर तुम्हारा इंताजर कर रहा है’। गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 11 में शिल्पा शिंदे को घर में एक मां की तरह केयर करने के लिए जाना जाता था।
राजू ने दी थी सफाई
इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजू श्रीवास्तव ने इस पर स्पष्टता भी दी और कहा- कि मैं महिलाओं का बेहद सम्मान करता हूं और कभी उनके सम्मान के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि शिल्पा के प्रति उनके मन में बेहद सम्मान है और वायरल हो रहा वीडियो आधा-अधूरा है।
58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जानकारी के लिए बात दें कि 10 अगस्त को जिम में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कॉमेडी स्टार बीते 42 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। हालांकि आज कॉमेडी स्टार ने अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) की खबर सुन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
54 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 hr agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
7 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
9 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines