मुंबई: राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के परिवार ने दिवंगत कॉमेडियन की याद में रविवार को मुंबई में प्रार्थना सभा (Raju Srivastava Prayer Meet) रखी, जहां इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स और कॉमेडियन्स शामिल हुए। इनमें कपिल शर्मा, भारती सिंह, जॉनी लीवर, नील नितिन मुकेश, के के मेनन, एहसान कुरैशी और कीकू शारदा जैसे सेलेब्स को दिवंगत कॉमेडियन को श्रद्धांजलि देते हुए देखा गया। प्रार्थना सभा से एक वीडियो सामने आया है, जो आंखों में आंसू ला देने वाला है।
अभी पढ़ें – Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम जमानत, पटियाला हाउस कोर्ट में हुई थी पेश
पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक वीडियो (Raju Srivastava Video) साझा किया है, जो राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा का है। इस क्लिप में राजू की पत्नी शिखा (Raju Srivastava wife breaks down) अपने दिवंगत पति को याद करते हुए रो पड़ती है।
जब उनसे सभा में दो शब्द कहने के लिए कहा जाता है और माइक पकड़ाया जाता है, तो वो फूट-फटूकर रोने लग जाती हैं और कहती हैं “कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। मेरा जीवन अब समाप्त हो गया है। सभी ने उनके लिए दुआ की, डॉक्टरों ने भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, हम सबने पूरी कोशिश की। उन्होंने हम सभी को हंसाया और मुझे यकीन है कि स्वर्ग में भी वे सभी को हंसा रहे हैं। शांति से आराम करें। आपको धन्यवाद! उनके दोस्तों ने हमारा बहुत समर्थन किया है”।
इससे पहले रविवार को, राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने भी खुलासा किया कि कैसे उनके पिता एक महीने से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान कुछ नहीं बोलते थे। “डैडी ने अस्पताल में कुछ नहीं बोला” रिपोर्ट के मुताबकि राजू श्रीवास्तव का परिवार अब दिल्ली लौटेगा और आने वाले दिनों में उनके कानपुर निवास में पूजा भी होगी। “हम जल्द ही दिल्ली वापस आएंगे। कई रस्में चल रही हैं। कानपुर पिताजी का घर था। इसलिए, हमें वहां भी पूजा करनी होगी”।
अभी पढ़ें – Khatron Ke Khiladi 12: तुषार कालिया बने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विनर, इन सितारों को दी मात
गौरतलब हो कि, राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को दिल्ली के AIIMS (एम्स) अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अभिनेता रवि किशन, शेखर सुमन और विक्की कौशल और द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी दिवंगत कॉमेडियन को श्रद्धांजलि दी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
14 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
16 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
17 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
19 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
19 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
20 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines