Raju Srivastava: हास्य कला से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले ‘गजोधर भैया’ (Gajodhar Bhaiya) उर्फ राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava Death) अब हमारे बीच नहीं हैं। कॉमेडी स्टार ने आज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। सबको हंसाने वाला स्टार आज सबको रुला कर चला गया। राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
अभी पढ़ें – Kareena Kapoor: बर्थडे पर मिनी ड्रेस में दिखीं करीना कपूर, पति सैफ अली खान संग हुईं स्पॉट
कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
लेटेस्ट मीडिया खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि कॉमेडी स्टार राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल यानी 22 सितंबर की सुबह किया जाएगा। बता दें कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले राजू का परिवार उन्हें मुंबई या कानपुर ले जाने पर विचार कर रहा था। हालांकि, विचार-विमर्श करने के बाद परिवार ने तय किया है कि वह कॉमेडियन का अंतिम संस्कार राजधानी दिल्ली में ही करेंगे।
पैतृक गांव ले जाने पर हो रहा था विचार
राजू श्रीवास्तव के परिवार के सदस्य – उनकी पत्नी शिखा, बेटा आयुष्मान और बेटी अंतरा – इस समय दिल्ली के एम्स अस्पताल में हैं। गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव मूलतः उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे। ऐसे में कहा जा रहा था कि कॉमेडी किंग का अंतिम संस्कार कानपुर में ही किया जाएगा। हालांकि अब खबर आ रही है कि उनको अंतिम विदाई दिल्ली में ही दी जाएगी।
बहनोई ने बताया आखिर वक्त का सच
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव के बहनोई ने पुष्टि की कि राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि, ‘आज सुबह राजू का बीपी गिर गया था। जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया। पहले तो उन्होंने रिस्पॉन्ड किया लेकिन फिर प्रतिक्रिया देना बंद कर दी। डॉक्टर्स, 2-3 दिनों में वेंटिलेटर हटाने वाले थे। दवा की खुराक भी कम कर दी थी। लेकिन….”
अभी पढ़ें – RIP Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव के 5 बेहतरीन स्टैंडअप एक्ट्स, एक में तो अमिताभ बच्चन बन गए
42 दिन से वेंटिलेटर पर थे राजू श्रीवास्तव
जानकारी के लिए बात दें कि 10 अगस्त को जिम में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कॉमेडी स्टार बीते 42 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। हालांकि आज कॉमेडी स्टार ने अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) की खबर सुन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
48 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines