Raju Srivastav Health Update: मशहूर कॉमेडियन और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) को 10 अगस्त की सुबह वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया। एक्टर की सीरियस हालत देख एंजियोग्राफी की गई और फिलहाल वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसी बीच कॉमेडियन के फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है।
राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आते ही फैंस को तगड़ा झटका लगा था और लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। इसी बीच रिपोर्ट सामने आई है कि कॉमेडियन की तबीयत में थोड़ा सा सुधार हुआ है। राजू अब ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। साथ ही उन्हें ट्यूब के जरिए दूध देना शुरू कर दिया गया है। वहीं, डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें होश आने में और भी कुछ दिन लग सकते हैं।
और पढ़िए –Sridevi Birth Anniversary: जान्हवी कपूर ने मां की याद में साझा की अनदेखी तस्वीर, लिखा ये नोट
खबर ये भी है कि राजू श्रीवास्तव की मोटी मल्टीपर्पज सेंट्रल फीड पाईप को हटा अब एक पतली सेंट्रल पाईप लगाई गई है। साथ ही एनेस्थीसिया की डोज भी अब कम कर दी गई है। वहीं, उनके ब्रेन के जरूरी रिस्पॉन्स के लिए न्यूरो ट्रीटमेंट जारी है। रिपोर्ट आई है कि कॉमेडियन के हाथ-पैर और गले में थोड़ी हरकत देखने को मिली है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि आंखों में हरकत होनी सबसे अहम है।
आपको बता दें, कॉमेडी में राजू श्रीवास्तव ने खूब नाम कमाया है। वो इस फिल्ड के बेताज बादशाह हैं। वो कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा हैं। फैंस उनके मुंह से हर पल कुछ ना कुछ सुनना चाहते हैं जिससे फैंस के चेहरे पर हंसी आए। इतना ही नहीं राजू श्रीवास्तव कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज-चैंपियंस’ राजू श्रीवास्तव ने जीता था।
और पढ़िए –Uorfi Javed की धमाकेदार वापसी, हॉट वीडियो से बढ़ाया तापमान
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines