प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चार सीजन आ चुके हैं. इसके पांचवे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस शो में सचिव जी, प्रधान जी, विकास, बिनोद, प्रह्ललाद पांडेय और रिंकी समेत कई किरदार हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं और इस सीरीज से वो चरित्र ओटीटी पर हिट हुए हैं. इसी में से एक उप सचिव विकास का रोल भी रहा है, जिसे अभिनेता चंदन रॉय ने प्ले किया है. वह विकास बनकर लोगों का दिल जीतने के बाद अब ‘राजू बाजेवाला’ बन गए हैं. वहीं, उनकी पत्नी की भूमिका में ‘पंचायत’ की खुशबू भाभी नहीं बल्कि ‘बालिका वधू’ की अविका गौर बन गई हैं. ऐसे में अब लोगों में सवाल है कि खुशबू भाभी का क्या होगा? चलिए बताते हैं आखिर माजरा क्या है.
दरअसल, चंदन रॉय अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. चंदन ओटीटी के नए प्रोजेक्ट ‘राजू बाजेवाला’ में नजर आने वाले हैं. इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने चंदन की इस नए प्रोजेक्ट से फोटोज शेयर की है. इसमें उनकी पत्नी की भूमिका में अविका गौर दिखाई दे रही हैं. दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है.
यह भी पढ़ें: ‘सोना कितना सोना है…’, करवा चौथ पर गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा को दिया सोने का हार, लंबाई देख हो जाएंगे शॉक्ड
चंदन रॉय संग पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी अविका गौर
‘राजू बाजेवाला’ के कैरेक्टर में चंदन रॉय का लुक देखते ही बन रहा है. इसमें वह बैंड बाजेवाला के लुक में म्यूजिकल बैंड लिए हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, देहाती लुक में शादीशुदा लिबास में अविका का भी लुक देखते ही बन रहा है. अविका को ऐसे गेटअप में पहली बार देखा जा सकता है, जिसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही हैं. इतना ही नहीं, ‘राजू बाजेवाला’ के जरिए दोनों स्टार्स पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. ये एकदम ही एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स लग रहा है. इसका निर्देशन पलाश मुच्छल कर रहे हैं.
‘पंचायत’ की ‘खुशबू भाभी’ का क्या होगा?
वहीं, अगर बात की जाए वेब सीरीज ‘पंचायत’ की ‘खुशबू भाभी’ की तो इस रोल को एक्ट्रेस तृप्ति साहू ने प्ले किया था. ये दोनों ही प्रोजेक्ट्स अलग हैं. चंदन रॉय के दोनों अलग प्रोजेक्ट्स हैं और दोनों एक्ट्रेस की भूमिकाएं भी अलग है. ऐसे में तृप्ति साहू ‘पंचायत’ के 5वें सीजन में दिखाई देंगी और अविका ‘राजू बाजेवाला’ में. चंदन के दोनों ही प्रोजेक्ट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में देखना होगा कि नए प्रोजेक्ट्स में उनका क्या किरदार होने वाला है और क्या कहानी?
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 30 मिनट की साउथ की क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स हिला देगा सिर, IMDB पर मिली है 7.4 रेटिंग
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines