हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajshri Production स्टूडियो में क्यों लगी थी भीषण आग? जानें यहां किन फिल्मों की हुई शुटिंग

Rajshri Production Fire: राजश्री प्रोडक्शन में बीते दिन भीषण आग लग गई जिसमें जान की तो नहीं लेकिन माल की हानि हुई। आखिर आग लगने का क्या कारण था ये जान लेते हैं।

विज्ञापन
राजश्री प्रोडक्शन में आग

Rajshri Production Fire: राजश्री प्रोडक्शन (Rajshri Production Fire) में बीते दिन भीषण आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन सवाल बड़ा है कि आखिर आग लगी कैसे। ये घटना 15 दिसंबर यानी बीते दिन रविवार को दोपहर को हुई जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।  आइए जान लेते हैं कि आखिरकार ये हादसा कैसे हुआ।

कैसे लगी आग

राजश्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के वर्ली स्थित ऑफिस में अचानक से आग लग गई। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है कि आग लग कैसे? लेकिन कहा जा रहा है कि ऑफिस में शॉर्ट सर्किट की वजह से ये हादसा हुआ। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची और तब जाकर कड़ी मेहनत के बाद मुश्किल से आग को बुझाया गया। आग की फोटो हर तरफ वायरल हो गई हैं।

यह भी पढ़ें:अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए Zakir Hussain? पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से थे सम्मानित

संपत्ति को हुआ भारी नुकसान

हालांकि इस भयानक हादसे में किसी इंसान के घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन राजश्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में अचानक लगी आग से संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। ऑफिस के अंदर रखे जरूरी कागज, कंप्यूटर, कैमरा और एडिटिंग पैनल आदि आग की चपेट में आने से नष्ट हो गई है।

किसका है राजश्री स्टूडियो

जान लें कि राजश्री स्टूडियो सूरज बड़जात्या के भाई रजत बड़जात्या की पत्नी नेहा बड़जात्या का है। इस स्टुडियो ने सिनेमा की दुनिया को एक अलग मुकाम पर पहुंच गया है। इस स्टूडियो में  ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘विवाह’,  ‘सारांश’,  ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाये’,  ‘दोस्ती’, ‘सूरज’, ‘चितचोर’,  ‘वो रहने वाली महलों की’,  ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ और  ‘मैंने प्यार किया’ जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ है।

यह भी पढ़ें: आखिरकार जिंदगी की जंग हारे Zakir Hussain, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें