बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. गौरतलब है कि राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसे न चुकाने पर उन्हे तिहाड़ जेल जाना पड़ा है. हालांकि, अब राजपाल यादव को एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो संत श्री प्रेमानंद जी महाराज की एक मुलाकात की है. अब उनका यह पुराना वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है. दरअसल इस वीडियो में देखा जा रहा है कि राजपाल यादव ने महाराज जी से अहम सलाह दी थी. अब यह वीडियो देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद राजपाल को पहले से ही आने वाले संकट के बारे में पता था.
यह भी पढ़ें: ‘मैंने पैसे नहीं लिए…’, तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव का वीडियो वायरल, हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत
जेल क्यों पहुंचे राजपाल यादव
आपको बता दें कि राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है. आज राजपाल यादव के मामले को लेकर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है और जमानत देने से साफ इंकार कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार राजपाल यादव ने एक फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन चेक बाउंस के मामले में राजपाल को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है. आपको बता दें कि 16 फरवरी को राजपाल यादव के केस की सुनवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: “समाज में नफरत फैला रहे हैं…” सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई कड़ी फटकार, जानें कब होगी रिलीज
संत श्री प्रेमानंद जी महाराज और राजपाल यादव का वीडियो वायरल
इसी बीच राजपाल यादव और संत श्री प्रेमानंद जी महाराज की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. दरअसल इस वीडियो में देखा जा रहा है कि महाराज जी ने कहा, ”जीवन का तो लाभ यही है बच्चा कि हमारा मन भगवान से जुड़ा रहे. वहीं (पैसों) की समस्या, रिश्तों में समस्या, हमारी इन समस्याओं में हमको जो संभाल सके वो केवल भगवान हैं. इंसान तो ऐसा है कि आप खाते-पीते हैं अच्छे हैं तो आपसे हाथ मिलाएगा. लेकिन, आप कल समस्या में फंस जाएंगे तो किनारा कर लेगा. सोचते हैं कि वो हमसे बात ना कर लें, कुछ कह न दें.”
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines