हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

600 करोड़ की फिल्म वाले Rajkumar Rao के पास 6 करोड़ तक नहीं, बैंक बैलेंस सुन उड़ जाएंगे होश

Rajkumar Rao on His Bank Balance: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में अपने बैंक बैलेंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि उनका घर अभी भी EMI पर है और उनके पास लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए 6 करोड़ रुपये भी नहीं हैं।

विज्ञापन
Rajkumar Rao on His Bank Balance

Rajkumar Rao on His Bank Balance: बॉलीवुड के अभिनेता राजकुमार राव की नई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चल रही है, जबकि उनकी पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए करीब 600 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। हाल ही में राजकुमार ने एक पॉडकास्ट में अपने बैंक बैलेंस के बारे में खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने चौंका देने वाला दावा किया है। राजकुमार ने कहा है कि वो जितने अमीर लगते हैं उतने हैं नहीं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

करोड़ों रुपये की कार नहीं खरीद सकते राजकुमार

राजकुमार ने ‘अनफिल्टर्ड विद समदीश’ पॉडकास्ट में अपने बैंक बैलेंस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनसे जुड़ी हुई कुछ गलतफहमियों को दूर करने का वक्त आ गया है। अभिनेता ने बताया कि वो आज भी करोड़ों रुपये की कार नहीं खरीद सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने अपने घर को ईएमआई पर लिया है, जिसे चुकाने के लिए आज भी वो हर महीने एक बड़ी रकम अदा करते हैं।

बैंक बैलेंस पर राजकुमार राव ने क्या कहा?

राजकुमार राव ने पॉडकास्ट में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास उतना पैसा नहीं है, जितना लोग सोचते हैं। मेरे पास एक घर है, जिसकी ईएमआई है और ये अच्छी खासी है। ऐसे में मैं 6 करोड़ की कार नहीं खरीद सकता।’ उन्होंने आगे कहा कि अगर वो 50 लाख रुपये की कार खरीदने की सोचते हैं, तो पहले उस पर चर्चा करनी पड़ेगी। उन्होंने ये भी कहा कि वो 20 लाख रुपये तक की कार खरीद सकते हैं, जिस पर ज्यादा विचार नहीं करना पड़ेगा। राजकुमार के इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान है।

राजकुमार-तृप्ति की फिल्म हुई रिलीज

राजकुमार की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में वो तृप्ति डिमरी के साथ नजर आ रहे हैं। ये फिल्म एक नवविवाहित जोड़े की कहानी है, जिनका हनीमून वीडियो चोरी हो जाता है। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, राकेश बेदी, टीकू तलसानिया जैसे सितारे भी हैं, जबकि मल्लिका शेरावत ने कैमियो किया है। ये फिल्म आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ के साथ क्लैश हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है।

‘स्त्री 2’ ने कमा लिए 600 करोड़ रुपये

गौरतलब है ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से पहले राजकुमार की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। इस फिल्म ने अब तक 600 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ही ऐसा कर दिखाने वाली ये पहली हिंदी फिल्म भी बन गई है।

यह भी पढ़ें: ‘दाउद इब्राहिम भी मुझसे डरता है’ कहने वाले कंटेस्टेंट हुए Bigg Boss 18 के घर से बाहर, वजह कर देगी हैरान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें