Stree 2 Star Cast Fees: कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2‘ रिलीज के बेहद करीब है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पहले पार्ट ने फैंस को इतना एंटरटेन किया था कि इसके सीक्वल से भी ऑडियंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 6 साल के इंतजार के बाद अब फिल्म का सीक्वल आ रहा है तो फैंस इसकी एक-एक डिटेल में भी इंटरेस्टेड हैं। ऐसे में अब ‘स्त्री 2’ के लिए स्टार कास्ट ने कितनी फीस ली है अब उसका खुलासा हो गया है।
‘स्त्री 2’ की स्टारकास्ट की फीस हुई रिवील
बता दें, फिल्म में कई दिग्गज कलाकार मौजूद हैं। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), राजकुमार राव (Rajkummar Rao), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) और अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) फिल्म में अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी जहां हाल ही में ‘मिर्जापुर 3’ को लेकर फेम में आए थे, उनकी फीस को लेकर भी काफी चर्चे थे। कहा गया कि उस सीरीज के लिए उन्होंने मेकर्स से मोटी रकम वसूली थी। लेकिन इस फिल्म के लिए उनकी फीस सुनकर आपको झटका लगेगा।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव किसने वसूली ज्यादा फीस?
‘स्त्री 2’ में उनकी फीस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव दोनों से कम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुद्र के किरदार से एक बार फिर आपको एंटरटेन करने आ रहे एक्टर ने फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं, श्रद्धा या राजकुमार में से कौन महंगा एक्टर है ये जानकर आपको झटका लग सकता है। अब रिपोर्ट्स में इनकी फीस के बीच जो अंतर दिख रहा है वो वाकई हैरान कर देने वाला है। खबरों की मानें तो श्रद्धा ने जहां भूत बनने के लिए इस फिल्म में करीब 5 करोड़ लिए हैं तो राजकुमार राव फीस के मामले में उनसे एक कदम आगे निकल गए हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर ने 34 दिनों से नहीं खाया खाना, सिर पर है 100 लाख से ज्यादा का कर्ज
राजकुमार राव ने श्रद्धा कपूर को छोड़ा पीछे
इस फिल्म को करने के लिए राजकुमार राव ने श्रद्धा कपूर से ज्यादा फीस चार्ज की है। एक्टर ने ‘स्त्री 2’ के लिए 6 करोड़ रुपए लिए हैं। यानी श्रद्धा से पूरे 1 करोड़ ज्यादा। दूसरी तरफ अपारशक्ति खुराना ने 70 लाख और अभिषेक बनर्जी ने 55 लाख रुपए लेकर फिल्म साइन की है। हालांकि, ये सब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है किसी भी एक्टर ने अपनी फीस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines