Rajkumar Rao Struggle: बॉलीवुड में जाने का सपना न जानें कितनी आंखें देखती हैं लेकिन इसे पूरा करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपने इस सपने को हकीकत में बदला है। ऐसा ही सपना राजकुमार राव ने देखा था, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक वक्त था जब राजकुमार राव सिर्फ 500 हजार रुपए जेब में रखकर मुंबई आए थे। आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
राजकुमार राव को करना पड़ा स्ट्रगल
रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में राजकुमार राव ने अपने स्ट्रगल पीरियड को याद किया था और बताया था कि कैसे एक वक्त आया था, जब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं होते थे और उन्हें सिर्फ पानी पीकर भी कई बार गुजारा करना पड़ा था। एक्टर ने बताया था कि पढ़ाई के लिए मुंबई आने के बाद जब उन्होंने FTII से अपनी पढ़ाई पूरी की उसके बाद मुंबई में सर्वाइव करना उनके लिए काफी मुश्किल हो गया था।
बिस्कुट-फ्रूटी पीकर किया गुजारा
एक्टर ने बताया था कि कई बार ऐसा वक्त भी आया जब उन्हें सिर्फ बिस्कुट-फ्रूटी पीकर गुजारा करना पड़ा था। एक समय को याद करते हुए राजकुमार राव ने बताया था कि उनके अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये बचे थे। काम के लिए वह एक दिन में 10-10 जगहों पर ऑडिशन देने जाते थे। इतने मुश्किल वक्त में भी एक्टर ने हार नहीं मानी और साल 2010 में उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ मिली।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 बनेगी Akshay Kumar के करियर की गेम चेंजर? 3 कारण देखने को करेंगे मजबूर
आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक
‘लव सेक्स और धोखा’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने के बाद राजकुमार राव ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के दोनों पार्ट्स में नजर आए। हालांकि उन्हें पहचान ‘काई पो चे’ से मिली जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कभी सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर मुंबई आने वाले राजकुमार राव आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की कुल नेट वर्थ 81 करोड़ रुपये बताई जाती है।
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 hr agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
3 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
4 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
4 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
12 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
14 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
16 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines