Rajkumar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. अभिनेता फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करते रहते हैं. इस बीच राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में है. राजकुमार ने अपने इस पोस्ट में रायपुर की मनीषा गोस्वामी नाम की महिला का वीडियो शेयर करते हुए दहेज के खिलाफ अपने विचार शेयर किए हैं.
मनीषा गोस्वामी का वीडियो किया शेयर
राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस पोस्ट में राजकुमार ने मनीषा गोस्वामी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह दिल दहला देने वाली खबर है. अब समय आ गया है कि हम अपने देश से इस भयानक दहेज प्रथा को खत्म करें. एक-दूसरे को इस कुप्रथा से बचने के लिए प्रेरित करें और दहेज को ना कहें. राजकुमार के इस पोस्ट से साफ है कि इस खबर से उन्हें बेहद दुख पहुंचा है.
मनीषा ने शादी को लेकर किए कई खुलासे
गौरतलब है कि रायपुर की मनीषा गोस्वामी ने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए थे और बताया था कि कैसे उन्हें दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है. अपने वीडियो में मनीषा ने कहा था कि मैं अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हूं. मेरे पिता घर में अकेले कमाने वाले हैं. मैं अपने ससुराल वालों के लगातार उत्पीड़न से परेशान हो चुकी हूं और अब थक गई हूं.
10 महीने की शादी में 10 दिन की भी खुशी नहीं
मनीषा ने आगे कहा था कि उन्हें अब लगता है कि उनके पास कोई ऑप्शन नहीं बचा और वो जिंदगी से थ चुकी हैं. इतना ही नहीं बल्कि मनीषा ने ये भी बताया कि उसके पति ने बिना किसी वजह के उनके साथ दो बार मारपीट भी की थी. इसमें उनकी सास ने भी अपने बेटे का साथ दिया था. मनीषा ने बताया कि उनकी 10 महीनों की शादी में वो 10 दिन भी खुश नहीं हो पाई हैं. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं. देखने वाली बात होगी कि ये केस क्या नया मोड़ लेता है?
यह भी पढ़ें- ‘घर में रखे बम…’, Rajinikanth और Dhanush को मिली धमकी, पुलिस ने की जांच
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines