Rajkumar Kohli Funeral: पिता के जाने से टूट गए 'अरमान', एक्टर ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Director Rajkumar Kohli Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का आज (24 नवंबर 2023) को निधन हो गया।

Rajkumar Kohli Funeral

Rajkumar Kohli Funeral

Director Rajkumar Kohli Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का आज निधन हो गया। अचानक पिता के जाने से एक्टर अरमान कोहली टूट गए है। बता दें कि राजकुमार ने 95 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

वहीं, अब सोशल मीडिया पर राजकुमार कोहली की अंतिम विदाई का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पिता के जाने से अरमान बेहद दुखी है और उनकी नम आंखें उनके दुख को साफ जाहिर कर रही है।

Rajkumar Kohli Funeral

सोशल मीडिया पर राजकुमार कोहली की अंतिम विदाई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को instantbollywood ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अरमान अपने पिता के शव को एंबुलेंस से नीचे उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अरमान व्हाइट कुर्ते पायजामे में दिख रहे हैं। वहीं, अपने पिता को विदा करते हुए एक्टर की आंखें आंसुओं से भरी हुई भी नजर आईं और वो अपने आप को बेहद मुश्किल से संभाल रहे हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News 24 whatsapp channel

नम आंखों से दी अंतिम विदाई

बता दें कि राजकुमार के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। राजकुमार को अंतिम विदाई देने के लिए सोनू निगम भी पहुंचे। इस दौरान उनकी भी आंखें नम नजर आई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को देखकर यूजर्स भी भावुक हो रहे हैं। हर कोई कमेंट्स के जरिए अरमान का ढांढस बंधा रहा है।

पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर

बता दें कि आज सुबह फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया। राजकुमार के निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, राजकुमार नहाने के लिए बाथरूम में गए थे और जब बहुत देर तक बाहर नहीं आए, तो उनके बेटे को शक हुआ और जब उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा उनके पिता जमीन पर थे। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके जाने से हर कोई बेहद दुखी है और शोक जाहिर कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ