Rajiv Thakur On IC 814: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक‘ इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इस बीच सीरीज में चीफ का किरदार निभाकर सफलता का स्वाद चख रहे कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने अपनी शूटिंग जर्नी पर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें अपने दोस्त का पूरा सपोर्ट मिला और आज वो फैंस का जितना प्यार पा रहे हैं, वो सिर्फ अपने दोस्त की वजह से हो रहा है।
राजीव ठाकुर ने अपनी सफलता का क्रेडिट कॉमेडियन और बचपन के दोस्त कपिल शर्मा को दिया है। उन्होंने बताया कि अगर कपिल अपने टूर को पोस्टपोन नहीं करते तो शायद आज वो इस सफलता के हकदार नहीं बन पाते। उन्होंने कहा कि वो कपिल शर्मा के शुक्रगुजार हैं।
पहली बार नेगेटिव किरदार में राजीव
बता दें कि कॉमेडियन राजीव ठाकुर को अभी तक अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाते हुए देखा गया है। पहली बार उन्हें वेब सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ में नेगेटिव किरदार निभाते हुए देख फैंस भी शॉक्ड रह गए। किसी को यकीन नहीं हो पाया कि कपिल शर्मा के शो में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले राजीव ‘चीफ’ बनकर कमाल कर देंगे। फैंस उनके किरदार और एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं राजीव ठाकुर भी फैंस से मिल रहे रिस्पांस से काफी खुश नजर आ रहे हैं।
राजीव ठाकुर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में अपनी सफलता पर बात करते हुए कहा कि ‘मैं कपिल शर्मा का बेहद शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया है। उसने अपने टूर की डेट्स को अडजस्ट किया जिससे मुझे शूटिंग में दिक्कत न हो। मैं ये सब कपिल की वजह से कर पाने में सफल रहा।’
यह भी पढ़ें: 30 फीट ऊंचाई से गिरकर क्रू मेंबर की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज
राजीव ने आगे बताया कि ‘अनुभव सिन्हा ने आईसी 814 के लिए पिछले साल जून में मुझसे डेट्स मांगी थी। उन डेट्स पर मैं कपिल के अमेरिका वाले टूर के साथ था। उस वक्त मैंने वेब सीरीज को करने से मना करने का फैसला कर लिया था।’
कपिल की मदद से कर पाया सीरीज
राजीव ठाकुर ने आगे बताया कि ‘जब कपिल शर्मा को पता चला तो उन्होंने मुझे आईसी 814 के लिए मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि सीरीज को मना मत कर और शूटिंग के लिए डेट्स दे, हम लोग टूर को आगे पुश कर देंगे। इस तरह से हमारा शो जुलाई तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। मैं कपिल के प्रति काफी आभारी हूं। सच्चे दोस्त हमेशा ऐसे ही मदद करते हैं।’
पूरी टीम ने सीरीज की तारीफ की
कॉमेडियन ने फैंस से मिल रही प्रतिक्रिया पर भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को उनका काम पसंद आया इससे वो बेहद खुश हैं। राजीव ने बताया कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो की पूरी टीम ने आईसी 814: द कंधार हाईजैक देखी और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अर्चना पूरन सिंह ने सीरीज देखकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मेरा काम की पहचान और क्रेडिट जो लंबे वक्त से रुका था, अब मिल गया है।’ गौरतलब है कि राजीव ठाकुर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का भी हिस्सा हैं। जल्द ही इस शो का दूसरा सीजन लौटने वाला है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines