Rajiv Thakur Recalls Shahrukh Khan Prank: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज ‘IC184: द कंधार हाईजैक’ में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाले राजीव ठाकुर कपिल शर्मा के शो का पिछले काफी समय से हिस्सा हैं। कॉमेडियन और एक्टर राजीव ठाकुर ने सीरीज में आतंकवाद की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने पसंद किया। राजीव ठाकुर ने ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर अब एक इंटरव्यू में कई बातें की हैं। अब कपिल के शो का दूसरा सीजन भी नेटफ्लिक्स पर आ रहा है, ऐसे में राजीव ठाकुर ने एक इंटरव्यू में एक दूसरे के साथ अपनी बॉन्डिग और अनुभव को शेयर किया है।
राजीव ठाकुर ने शाहरुख के प्रैंक का किया जिक्र
इस इंटरव्यू में राजीव ठाकुर ने जिक्र किया कि किस तरह से जब उन्होंने पहली बार बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के साथ स्टेज शेयर किया था तो वो एकदम ब्लैंक हो गए थे। वो मूव ही नहीं कर पा रहे थे। कपिल शर्मा के शो पर राजीव ठाकुर भी ऑडियंस को हंसाने का काम करते हैं, ऐसे में एक बार शाहरुख और कपिल ने मिलकर उनपर प्रैंक किया था, जिससे उनकी हवा निकल गई थी। उनकी हालत खराब हो गई थी और वो रोने लगे थे।
शाहरुख के मजाक से रोने लगे थे राजीव
सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में राजीव ठाकुर ने बताया कि वो शाहरुख खान को बहुत पसंद करते हैं, जब शाहरुख उनके शो पर आए तो कपिल शर्मा ने एक्टर के साथ मिलकर एक मजाक किया। कपिल को पता था कि मैं शाहरुख सर से कितना प्यार करता हूं। मुझे ऐसा बोला गया था कि आपका एक स्पेशल एक्ट शाहरुख के साथ प्लान किया गया है लेकिन जब मैं स्टेज पर गया तो पूरा 20 मिनट का सेशन हो गया।
शाहरुख सर ने मुझे डांट दिया पहले तो इसके बाद मैं अपनी सारी लाइनें भूल गया। मैंने शाहरुख सर के पोज में एक फोटो खिंचवाई थी जो मैंने उन्हें दिखाई तो उन्होंने उसे स्टेज पर फेंक दिया। इसके बाद जब पूरे मजाक का पता चला तो बाद में मैं अपने वैनिटी वैन में था, किसी ने दरवाजा खटखटाया और वो फोटो देने आया। मैंने उसे स्टेज से उठाया तक नहीं था लेकिन शाहरुख खान ने ना ही सिर्फ फोटो को उठाया बल्कि उसके पीछे लिखा कि तुम बहुत अच्छे हो, ऐसे ही अच्छा काम करते रहो।
इसी इंटरव्यू में कीकू शारदा ने भी बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ उनका पहला एक्सपीरियंस कैसा था, उन्होंने कहा कि वो भी बहुत ज्यादा डर गए थे।
यह भी पढ़ें: 300 से ज्यादा फिल्में कर गरीबी में काटे 18 साल, शराब संग मिली थी मशहूर एक्टर की लाश
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
24 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
49 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines