Rajiv Thakur on Rejections before IC814: कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘IC814: द कंधार हाइजैक’ में शानदार एक्टिंग से लोगों ने दिलों में जगह बना ली। राजीव ने सीरीज में आतंकी का किरदार निभाकर साबित कर दिया कि वो अच्छे कॉमेडियन होने के साथ-साथ सीरियस रोल्स भी बखूबी कर सकते हैं। राजीव ने अब अपने स्ट्रगल्स को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। राजीव ने बताया कि कैसे उन्हें हर कोई रिजेक्ट कर देता था। अपनी कॉमेडियन वाली छवि को ब्रेक कर राजीव ने सीरीज में शानदार काम किया।
राजीव ठाकुर ने IC814 पर की बात
राजीव ठाकुर ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में बात करते हुए कहा है कि ‘मैं हमेशा से कहता आया हूं कि मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया जाए। लेकिन लोग घर बैठे ही मेरे बारे में फैसला कर लेते हैं। वो कहते हैं ये रोल उसके लिए नहीं है। मैं ये जानता हूं कि कास्टिंग डायरेक्टर्स को मेरा टेलेंट पहचानना चाहिए। अगर मुकेश छाबड़ा जैसे किसी कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे इस भूमिका में लिया तो और लोग क्यों नहीं ले सकते?”
उन्होंने कहा कि कभी-कभी अभिनेता को बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने के लिए क्वालिटी से समझौता करना पड़ता है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि ‘IC814’ उनके लिए एक मसालेदार और दिलचस्प एक्सपीरियंस था, जिसे उन्होंने मिस नहीं किया।
राजीव ने रिजेक्शन का सुनाया किस्सा
राजीव ने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि मैं हमेशा से ही हीरो बनना चाहता था। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं सिर्फ नायक ही बनना चाहता हूं। मुझे खलनायक की भूमिका में भी अच्छी परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा तो मैं अपना बेस्ट काम करूंगा।’
राजीव ने बताया कि उन्हें काफी लोग तो ऑडिशन के लिए बुलाना भी जरूरी नहीं समझते। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग तो घर बैठे ही फैसला कर लेते हैं कि इससे नहीं हो पाएगा। ना तो वो एक बार भी ऑडिशन लेना जरूरी समझते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 14 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आउट, प्रोमो की रिलीज पर आया नया अपडेट
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
36 mins agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
2 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
3 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
4 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
5 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
6 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines